RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:ध्यान योग केंद्र के ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर के आयोजनों की हुई सराहना।

योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा पर एक दिवसीय चिकित्सा शिविर आयोजित।

जनप्रतिनिधियों ने निभाई अहम भूमिका।

 

आज के परिवेश में योग केंद्र की इस पहल की हुई सराहना।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 मार्च। कोईलवर प्रखंड के चंदा पंचायत अंतर्गत मिश्रवलिया प्राथमिक विद्यालय पर ध्यान योग केंद्र द्वारा आज एक दिवसीय प्राकृतिक योग, एक्यूप्रेशर आदि का चिकित्सा शिविर सह जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमे तकरीबन पचास महिला एवं पुरुषों को योग का प्रशिक्षण एवं प्राकृतिक चिकित्सा से उपचार किया गया।
डॉ जया जैन शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण ट्रस्ट की एक इकाई के रूप में कार्यरत ध्यान योग केंद्र द्वारा आयोजित शिविर का सामूहिक उद्घाटन राजपुर पंचायत के मुखिया अर्जुन सिंह,चंदा पंचायत के मुखिया शिवशंकर जी, ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ जया जैन, ग्रामीण चिकित्सक संघ के अध्यक्ष डॉ उमेश सिंह,योग गुरु स्वामी विक्रमादित्य, एक्यूप्रेशर चिकित्सक नन्द किशोर राम आदि ने किया।
आगत अतिथियों का स्वागत कवि दूधेश्वर मिश्र,संचालन वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रधानाचार्य मुन्ना राय ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने ध्यान योग केंद्र की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में इसकी नितांत आवश्यकता है।आज की भागदौड़ की जीवन शैली में लोग मानसिक रूप से परेशान है और कई रोगों के शिकार हो रहे हैं ऐसे में योग प्राकृतिक उपचार आदि पर वक्ताओं ने बल दिया जो समाज में प्राचीन परंपरा के तहत चलता था।जो सस्ती भी है और हर गांव नगर क्षेत्र में मसालों के रूप में रसोई घरों में उपलब्ध भी है।
शिविर के माध्यम से दर्जनों महिला एवं पुरुषों को योग शिक्षा एवं प्राकृतिक चिकित्सा से लाभान्वित किया गया।
इस अवसर पर रघुराम द्वारा भिखारी ठाकुर रचित गीत की प्रस्तुति भी की गई।

Related posts

पटना:लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्य तिथि पर उन्हें दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।

rktvnews

मध्यप्रदेश: उमरिया:सफलता का कौनों शॉर्टकट नहीं होय, पक्का इरादा से कौनों लक्ष्य प्राप्त कीन जा सकत है: उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 30 मार्च 25

rktvnews

राजा प्रियव्रत के द्वारा सात समुद्र और सात दीपों का अविष्कार किया गया : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

दरभंगा:महिला संवाद में दिखा जागरूकता का नया रूप।

rktvnews

अन्तर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर वनकर्मी एवं प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी हुए सम्मानित -टाईगर सेंचुरी से जिले के विकास के साथ ही मिलेंगे रोजगार के अवसर – सूचना एवं जनसंपर्क राज्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment