RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के सफल संचालन को लेकर सामान्य प्रेक्षक द्वारा मतदान केंद्रों का निरीक्षण।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)19 फरवरी।नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर परिषद दुमका क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक धीरेंद्र कुमार सिंह द्वारा विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं पेयजल, शौचालय, बिजली, रैम्प, छाया, बैठने की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। साथ ही मतदान कर्मियों हेतु की गई तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवश्यक सुविधाएं शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जाएं, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता, अंचल अधिकारी दुमका सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

दरभंगा के महात्मा गाँधी शिक्षण संस्थान, वाजितपुर में शृंखलाबद्ध मैथिली हास्य-व्यंग्य कवि सम्मेलन का किया गया आयोजन।

rktvnews

बागपत:दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने के संबंध में जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

प्रकृति के वेदनाओं को प्रदर्शित करती अजय गुप्ता अज्ञानी की रचना “इत्तफाक नहीं है”।

rktvnews

वरिष्ठ राजद नेता नुरुल हक के निधन से संगठन को अपूर्णीय क्षति:लाल दास राय

rktvnews

प्रधानमंत्री ने मालदीव की स्वतंत्रता की 60वीं वर्षगांठ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

rktvnews

भोजपुर: विधानसभा चुनाव को ले सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment