RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:रमेश यादव बाक्सिंग अंडर-14 के चयनित खिलाड़ियों को देंगे प्रशिक्षण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 दिसंबर।भोजपुर जिले के उत्क्रमित मध्य विद्यालय अलेखिटोला बड़हरा के शारीरिक शिक्षक एवं स्वास्थ्य अनुदेशक रमेश यादव का चयन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय विद्यालय बाक्सिंग अंडर-14 बालक प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए कोच चुना गया है। श्री यादव दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में बिहार राज्य की अंडर -14 बालक टीम के कोच के रूप में होंगे।पिछले दो वर्षों से भोजपुर में बच्चों को ट्रेनिंग दे रहे हैं। इनके मार्गदर्शन में भोजपुर के दियारा क्षेत्र के सरकारी स्कूलों के बच्चों में मुक्केबाजी खेल के प्रति झुकाव बढ़ा है। इनके नेतृत्व में राज्य स्तरीय मुक्केबाजी में भोजपुर जिला चैम्पियन बना। राष्ट्रीय स्तर पर पांच खिलाड़ी चयनित हैं। उनके चयन से खेल प्रेमी, खिलाड़ी व क्षेत्र के लोगों में हर्ष का माहौल है। जिला शिक्षा पदाधिकारी अहसन, जिला खेल पदाधिकारी संजीव सिंह, जिला सचिव रवि सिंह, प्रधानाचार्य जयराम शाह, दिनेश नंदन प्रसाद, शशि सिंह, मंजू सिंह, अजय सिंह,अलख सिंह कृष्णा सिंह,अमरेन्द्र कुमार, अमरजीत यादव, विनय सिंह, दयानिधि राय, त्रिपुरारी सिंह, शीला, निति त्रिपाठी, वंश नरायन कृष्ण बिहारी, आदि लोगों ने बधाई दी।

Related posts

दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर:खाने के विवाद में दोस्त ने मारी गोली

rktvnews

भोजपुर : स्कूटी मे से 122 पीस फ्रुटीनुमा अंग्रेजी शराब 8 पीएम बरामद! एक गिरफ्तार ।

rktvnews

हमारी लड़ाई महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ गणेश जी को दूध पिलाने वालों से है: अखिलेश प्रसाद सिंह

rktvnews

भोजपुर: मैट्रिक से स्नातक पास युवाओं के लिए अवसर11 मार्च को एक दिवसीय रोजगार शिविर का होगा आयोजन।

rktvnews

परिवार नियोजन पखवाड़ा हेतु प्रचार गाड़ी को एसीएमओ डॉ के एन सिन्हा ने हरी झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

Leave a Comment