RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के दौरान भोजपुर और बक्सर जिले में 1000 करोड़ से ऊपर की योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)25 मार्च। आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी समृद्धि यात्रा के दौरान भोजपुर और बक्सर जिले का दौरा किया और एक हजार करोड़ से ऊपर की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।साथ ही उन्होंने समृद्धि यात्रा के क्रम में बक्सर एवं भोजपुर जिले में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की।
नीतीश कुमार ने बक्सर में 486 करोड़ रु॰ की 23 योजनाओं का शिलान्यास तथा 106 करोड़ रु॰ की 41 योजनाओं का उद्घाटन किया। जिले में भ्रमण के दौरान प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी भी ली।
वहीं भोजपुर में 269 करोड़ रु॰ की 227 योजनाओं का शिलान्यास तथा 197 करोड़ रु॰ की 494 योजनाओं का उद्घाटन किया। जिले में भ्रमण के दौरान राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के निर्माणाधीन भवनों का तथा प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं का निरीक्षण किया। साथ ही कृषि उत्पादन बाजार समिति, आरा के प्रशासनिक भवन तथा जीविका दीदी की रसोई का उद्घाटन भी किया।
इसके अतिरिक्त दोनों जिलों में समीक्षा बैठक के दौरान विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा सभी योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावी तरीके से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही दोनों जिलों में जन-संवाद कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित भी किया।

Related posts

डालमिया सीमेंट श्रावणी मेले के अवसर पर काँवड़ियों को दे रहा राहत।

rktvnews

गिरीडीह: जिले में पर्याप्त रूप में है गैस सिलेंडर, उपायुक्त ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की समीक्षा।

rktvnews

बक्सर:वंदे मातरम के 150 वर्ष के उपलक्ष्य में सामूहिक गायन कार्यक्रम सम्पन्न।

rktvnews

बिहार:गोपालगंज:समाहरणालय परिसर में किया गया गंगा उत्सव 2024 का आयोजन।

rktvnews

पैक्स चुनाव हेतू नामांकन दाखिल।

rktvnews

गिरीडीह: झारखंड सरकार की उग्रवाद के विरुद्ध आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के तहत माओवादी संगठन के सदस्यों ने किया आत्मसमर्पण।

rktvnews

Leave a Comment