RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली: डीएम के निर्देश पर दुर्घटना पीड़ित परिवार के बच्चों की शिक्षा की होगी व्यवस्था।

RKTV NEWS/हाजीपुर (वैशाली)25 मार्च।जिला पदाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में बाल कल्याण समिति, वैशाली के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने लालगंज प्रखंड के अनवरपुर गांव जाकर दुर्घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हुई मृत्यु से प्रभावित पीड़ित परिजनों से मुलाकात की तथा उन्हें सांत्वना दिया।
जिला पदाधिकारी के निर्देश पर पीड़ित परिवार के बच्चों की पढ़ाई निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवश्यक आदेश निर्गत किया गया है। जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार उक्त चारों मृतकों के बच्चों का नामांकन शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के तहत निजी विद्यालय दिल्ली पब्लिक स्कूल में कराने का निर्देश दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के अंतर्गत 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को आठवीं कक्षा तक निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने का प्रावधान है तथा सभी निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत सीटें आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चों के लिए सुरक्षित रखी गई हैं।
जिला पदाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह के निर्देशानुसार नए शैक्षिक सत्र में सभी बच्चों का नामांकन विद्यालय में कर लिया जाएगा, जहां उन्हें निःशुल्क शिक्षा, पोशाक एवं पठन-पाठन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई को निर्देश दिया गया है कि बच्चों की पढ़ाई में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसे सुनिश्चित करें तथा आवश्यक सहयोग प्रदान करें।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन पीड़ित परिवार के बच्चों की शिक्षा एवं भविष्य को लेकर गंभीर है तथा बच्चों की पढ़ाई हर हाल में जारी रखी जाएगी। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

Related posts

भोजपुर:जसम का 17वा राष्ट्रीय सम्मेलन रांची में,साहित्यकारों की हो रही रवानगी।

rktvnews

मध्यप्रदेश:पालकी में भगवान श्री चन्द्रमोलेश्वर व श्री मनमहेश हाथी पर विराजित होकर भक्तों का कुशल-क्षेम लेने उज्जैन नगर भ्रमण पर निकले

rktvnews

पटना :जिला आपदा प्रबंधन योजना और मॉडल हीट एक्शन प्लान पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

दुनिया को सन्देश देकर उड़ गया ‘उदयभानु’ हंस अकेला।

rktvnews

14 जून :भोजपुरी गौरव दिवस! हमारा जन्मदिवस।

rktvnews

‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ में एक करोड़ जीतने वाले मयंक का डीसी मोनिका गुप्ता ने किया सम्मान!मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी मयंक के पिता को फोन करके दी थी बधाई।

rktvnews

Leave a Comment