RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह :उपायुक्त ने आयुष कार्यालय से संबंधित बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)24 मार्च।जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने सोमवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला के समग्र स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आयुष विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति, सेवाओं की गुणवत्ता तथा आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार तथा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने आयुष केंद्रों में चिकित्सकों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता, उपचार की गुणवत्ता तथा साफ-सफाई की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी आयुष स्वास्थ्य केंद्रों में नियमित रूप से ओपीडी संचालित हो तथा मरीजों को आवश्यक दवाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष सेवाओं के प्रचार-प्रसार पर विशेष बल देने की बात कही, ताकि अधिक से अधिक लोग पारंपरिक चिकित्सा पद्धति का लाभ उठा सकें। बैठक में आयुष्मान भारत योजना के साथ समन्वय स्थापित कर लाभुकों को समुचित उपचार देने पर भी जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि आयुष विभाग की सेवाएं जनहित से जुड़ी हैं, सभी पदाधिकारी और कर्मी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ करें। इसके अलावा उप विकास आयुक्त ने प्रगति कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मौके पर आयुष पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने सरदार पटेल की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

rktvnews

किसी की याद में बैठी है शकुन्तला कोई, किसी के याद में बैठा है दुष्यन्त कोई : डॉ. विजय कुमार मधुरेश

rktvnews

भाजपाईयों ने फूंका चाचा और भतीजे का पुतला!विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं की पिटाई और एक कार्यकर्ता की मृत्यु पर भाजपा भोजपुर ने मनाया काला दिवस।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 07 दिसंबर 24

rktvnews

गढ़वा:23 फरवरी को गढ़वा जिले के तीनों नगर निकायों में मतदान, सार्वजनिक अवकाश घोषित।

rktvnews

भोजपुर:आज भी देश के कुछ गद्दार और विदेशी ताकते देश को बाँटने की रच रहे साजिश : उपमुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment