RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: पटना में “विदेशिया”की प्रस्तुति के पूर्व रंगकर्मियों ने किया भिखारी ठाकुर पर माल्यार्पण।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)23 मार्च।बिहार दिवस के अवसर पर पटना के प्रेमचंद रंगशाला में आयोजित पांच दिवसीय महिला उत्सव में आरा से “रंग सृष्टि” के बैनर तले जा रहे रंगकर्मियों ने आरा के पटेल बस पड़ाव परिसर में स्थापित भिखारी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान के बैनर तले इस माल्यार्पण कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रंगकर्मी अंबुज आकाश ,वरिष्ठ रंगकर्मी डॉ अनिल सिंह, शालिनी श्रीवास्तव, चैतन्य कुमार,व्यास कमलेश आनंद, भरत आर्य,नरेंद्र कुमार आदि ने बताया की लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की कालजायी कृति विदेशिया तमाशा की प्रस्तुति प्रेम चंद्र रंगशाला में आयोजित है जिसे लेकर हमलोग भिखारी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पटना के लिए रवाना हो रहे हैं।रंगकर्मी दीपाली श्रीवास्तव, संजय सिंह,सुजीत श्रीवास्तव,हरि शंकर निराला, सगुन,संकल्प, आशीष ,कुणाल, कृष्ण जी प्रसाद आदि ने बताया की इस तमाशा की निर्देशिका वरिष्ठ रंगकर्मी साधना श्रीवास्तव है।साथ ही शोध संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र सिंह एवं आरा की डॉ जया जैन का भी हम कलाकारों को विशेष समर्थन मिला है ऐसे में भोजपुर का झंडा पटना में बुलंद कर वापस लौटेंगे।

Related posts

भोजपुर:शाहपुर के बरीसवन में हुई मीना देवी के हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार करे जिला प्रशासन:सुदामा प्रसाद

rktvnews

बक्सर:आगामी होली पर्व के दृष्टिगत जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष संपन्न।

rktvnews

भ्रष्ट्राचार के एक और खुर

rktvnews

भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में ‘आत्मनिर्भर भारत उत्सव 2024’ में ‘पीएम विश्वकर्मा’ थीम पर एमएसएमई मंत्रालय का मंडप।

rktvnews

दिलीप सिंह विशेष सचिव उद्योग विभाग बिहार पटना एवं उप विकास आयुक्त रोहतास की अध्यक्षता में उद्योग विभाग की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर : पुलिस ने किया देशी महुआ शराब बरामद।

rktvnews

Leave a Comment