RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर में अग्नि दुर्घटना में दिवंगत नागरिकों के परिजनों से मुलाकात कर दुख बांटा।

दिवंगत नागरिकों के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दी उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

दुर्घटना की एक्सपर्ट द्वारा हर पहलू की करायी जायेगी गहन जाँच।

इंदौर/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद) 19 मार्च।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर में जंजीरवाला चौराहा स्थित जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभागृह पहुंचे। यहां उन्होंने इंदौर के बंगाली चौराहा स्थित बृजेश्वरी एनेक्स में गत दिवस हुए अग्नि दुर्घटना में दिवंगत नागरिकों के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए बाबा महांकाल से दिवंगतों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और सांत्वना देते हुए दुख बांटा। उन्होंने परिजनों से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस हृदय विदारक दुर्घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन और विशेष डीजी आदर्श कटियार को घटना स्थल के निरीक्षण के लिए भेजा। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है, हमारी संवेदनाएं सभी शोकाकुल परिजन के साथ हैं।
डॉ. यादव ने कहा कि इस दुर्घटना की एक्सपर्ट द्वारा हर पहलू की गहन एवं व्यवस्थित जाँच करायी जायेगी। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो, इस दिशा में राज्य सरकार आवश्यक कदम उठायेगी।
इस दौरान जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव,सांसद शंकरलाल लालवानी, विधायकगण महेन्द्र हार्डिया, मालिनी गौड़ और गोलू शुक्ला, सुमित मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर शिवम वर्मा भी मौजूद थे।

Related posts

उपराष्ट्रपति 6 नवंबर को मुंबई का दौरा करेंगे!आईआईटी बॉम्बे के छात्रों और संकाय सदस्यों से करेंगे बातचीत।

rktvnews

वन महोत्सव के अवसर पर आयोजित होगी प्रतियोगिता।

rktvnews

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने स्व. लेखराम ठेकेदार को की श्रद्धांजलि अर्पित

rktvnews

भारतीय नौसेना का सेल ट्रेनिंग शिप सुदर्शिनी लोकायन 26 के लिए रवाना।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘पुलिस स्मृति दिवस’ के उपलक्ष्य पर नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 03 फरवरी 24

rktvnews

Leave a Comment