RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:श्रीमद्भागवत – दर्शन-श्रवण से कृतार्थ होते हैं सभी प्राणी:आचार्य भारतभूषण

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 मार्च।वासन्तिक नवरात्रोत्सव, वर्ष प्रतिपदा एवं श्रीराम नवमी महोत्सव के अवसर पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह यज्ञ का शुभारंभ जगदेव नगर में हर्षोल्लास के साथ किया गया। श्रीसनातन शक्तिपीठ संस्थानम् द्वारा संचालित आध्यात्मिक सत्संग मंडल के तत्त्वावधान में सोमवार को भव्य शोभायात्रा और कलश यात्रा का आयोजन हुआ जिसमें जगदेव नगर, विष्णु नगर, गणेश पुरी, अनाईठ,भेलाई आदि इलाकों के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने त्रिदेव मंदिर जगदेव नगर से श्री शिव मंदिर भेलाई तक की यात्रा की।श्रीमद्भागवत और कलश सिर पर लेकर शताधिक स्त्री-पुरुषों ने पंचांग पूजन, शिवपंचायतन पूजन, श्रीमद्भागवत पूजन तथा वरुण पूजन किया।इस अवसर पर श्रीमत्सनातनशक्तिपीठाध्यक्ष प्रसिद्ध भागवताचार्य डॉ भारतभूषण जी महाराज ने कहा कि यज्ञ ही जीवन है जिसका आधार पवित्र-शुद्ध जल है।इसलिए यज्ञ के आरंभ में पवित्र जल लाने की विधि है जिससे देवताओं की ठीक ढ़ंग से पूजा हो सके।जल,जल के स्रोत तथा जलाशय पवित्र रहें और सभी को शुद्ध जल सुलभ हो, यह यज्ञ का संदेश है।आचार्य ने कहा कि जिस प्रकार भगवान की मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा के पूर्व नगर भ्रमण करती है और उत्सव मूर्तियों के दर्शन समय-समय पर सभी को सुलभ होता है उसी प्रकार सप्ताह यज्ञ की प्रतिष्ठा के पूर्व भगवान श्रीकृष्ण की वांगमयी मूर्ति श्रीमद्भागवत जी की शोभायात्रा और नगर भ्रमण होता है जिनके दर्शन, श्रवण आदि से सारे जीव कृतार्थ हो जाते हैं।कार्यक्रम के सचिव त्रिलोकी नाथ सिंह ने बताया कि कल से 23 मार्च तक अपराह्न तीन बजे से श्रीमद्भागवत कथा प्रवचन होगा।कार्यक्रम में संयोजक बृजबिहारी सिंह, त्रिलोकी नाथ सिंह, वासुदेव सिंह, जगदीप नारायण ओझा, अभिमन्यु सिंह, विद्याशंकर सिंह, प्रमोद राय, श्रीकृष्ण प्रसाद गुप्ता आदि ने सारी व्यवस्थायें संभालकर यात्रा एवं अनुष्ठान संपन्न कराया।

Related posts

भोजपुर: समाहरणालय परिसर में स्वीप कार्यक्रम के तहत दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर के सचिव सह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आदित्य सुमन ने मंडल कारा एवं पर्यवेक्षण गृह का किया निरीक्षण! दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:सामान्य प्रेक्षक नेहा जैन ने विभिन्न कोषांगों का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:छठ घाटों का मुआयना करने पहुंचे क्यामुद्दीन अंसारी,छठ पूजा घाटों की साफ-सफाई मे आरा नगर निगम विफल:क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

एनएचआरसी ने पंजाब के बठिंडा में लोगों के एक समूह के कथित हमले में लगी चोटों के कारण जिम्बाब्वे के एक छात्र की मृत्यु का स्वतः संज्ञान लिया है।

rktvnews

01 दिसम्बर को दरभंगा प्रेक्षागृह में विधिक सेवा शिविर का किया जाएगा आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment