
कोईलवर/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 दिसंबर।प्रखंड मुख्यालय अवस्थित बी.आर.सी. भवन में मंगलवार को वर्ग 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए जल-जीवन-हरियाली विषय पर आधारित प्रखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रखंड के विभिन्न उच्च एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कड़े मुकाबले के बीच उच्च माध्यमिक विद्यालय चंदा काजीचक के नवम वर्ग के छात्र विश्वकर्मा कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान हरवंश उच्च विद्यालय चांदी के बारहवीं के छात्र रजत कुमार को मिला, जबकि तृतीय स्थान माचा स्वामी उच्च विद्यालय राजापुर की छात्रा कोमल कुमारी ने हासिल किया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और हरियाली के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। विजेता छात्र-छात्राओं को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी भगवान साह ने ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रखंड लेखपाल श्री संजय कुमार, उच्च विद्यालय काजीचक के शिक्षक गोपाल सिंह, कन्या प्राथमिक विद्यालय कोईलवर के शिक्षक श्री राम निवास तिवारी सहित कई शिक्षक एवं शिक्षा विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
