RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भाकपा-माले के 14 वां जिला सम्मेलन के लिए प्रतिनिधि चयन हेतु कुल 525 प्रत्याशियों ने किया नामांकन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 मार्च।भाकपा-माले के जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पत्रकारों को बताया कि 23–24 मार्च को नागरी प्रचारिणी सभागार में होने वाले पार्टी के 14 वें जिला सम्मेलन के लिए प्रतिनिधियों के चयन हेतु 525 प्रत्याशियों ने नामांकन-पत्र पत्र दाखिल किया!
17 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटिनी) और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी!इसके बाद 19 मार्च को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान और मतगणना होगी!पार्टी के प्रखंड /एरिया/पंचायत/लोकल कमेटी सदस्य व सभी ब्रांच सचिव निर्वाचक मंडल में शामिल होंगे!जो चुनाव में मतदाता होगें!
चुनाव प्रक्रिया हेतु सभी प्रखंडों के लिए निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं!जिसमें तरारी-उपेन्द्र भारती,जगदीशपुर-कमलेश यादव,सहार-दिलिप कुमार,अगिआंव-भोला यादव,चरपोखरी-महेश राम,संदेश-अजय सिंह,पीरो-चंद्रदीप सिंह,गड़हनी-छपित राम,कोईलवर-बिष्णु ठाकुर,उदवंतनगर-शिवमंगल सिंह यादव,बिहिया+शाहपुर-हरेन्द्र सिंह,आरा नगर-सुधीर सिंह,आरा मुफ्फसिल-विजय ओझा,बड़हरा-नंद जी राम,उपनिर्वाची पदाधिकारी विजय यादव शामिल होंगे!
उन्होंने कहा कि भाकपा-माले अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन करते हुए यह चुनाव करवा रही है! आगामी जिला सम्मेलन में देश में बढ़ते फासीवादी हमलों के खिलाफ प्रतिरोध को तेज करने तथा वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों का मूल्यांकन करते हुए जनता के ज्वलंत मुद्दों पर आंदोलनात्मक कार्यभार तय करेगी!

Related posts

भोजपुर:BPSC की 70th CCE प्री परीक्षा को रद्द करो, परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा जल्द करो:AISA RYA

rktvnews

चोर कर रहे चोरी का रिन्यूअल🤪भाजपा प्रवक्ता ने एसपी से की चर्चा,मिला आश्वासन।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजय दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

चतरा:नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026: प्रतीक आवंटन के पश्चात सामान्य एवं व्यय प्रेक्षक द्वारा प्रत्याशियों के साथ बैठक।

rktvnews

मध्य प्रदेश लेखक संघ की प्रांतीय गजल गोष्ठी संपन्न।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 25 मई 24

rktvnews

Leave a Comment