RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026: प्रतीक आवंटन के पश्चात सामान्य एवं व्यय प्रेक्षक द्वारा प्रत्याशियों के साथ बैठक।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)07 फरवरी।नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में प्रतीक आवंटन (सिंबल अलॉटमेंट) के पश्चात सामान्य प्रेक्षक श्री सुधीर दास एवं व्यय प्रेक्षक द्वारा नगर परिषद अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद पद के सभी प्रत्याशियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान प्रेक्षकों द्वारा प्रत्याशियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों, आदर्श आचार संहिता, व्यय सीमा, पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया तथा शांतिपूर्ण मतदान से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई तथा नियमों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने की बात कही।

नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 के अंतर्गत नाम-निर्देशन, संवीक्षा एवं नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत निर्वाचन की स्थिति स्पष्ट हो गई है। वार्ड पार्षद पद हेतु नगर परिषद क्षेत्र के कुल 22 वार्डों में नामांकन दाखिल किए गए थे, जिनमें संवीक्षा एवं नाम वापसी के पश्चात कुल 84 प्रत्याशी वैध रूप से शेष रहे।

नाम वापसी के उपरांत वार्ड संख्या 11 से वेदवती जयसवाल तथा वार्ड संख्या 13 से माया देवी के विरुद्ध कोई अन्य प्रत्याशी शेष नहीं रहने के कारण दोनों प्रत्याशियों ने वार्ड पार्षद पद पर निर्विरोध निर्वाचन प्राप्त कर लिया है। इसके साथ ही नगर परिषद क्षेत्र के दो वार्डों में निर्वाचन प्रक्रिया बिना मतदान के संपन्न हो गई है।

शेष 20 वार्डों में वार्ड पार्षद पद के लिए कुल 82 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनके बीच मतदान के माध्यम से निर्वाचन कराया जाएगा।

नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए कुल 22 प्रत्याशियों के नाम-निर्देशन पत्र वैध पाए गए हैं तथा नाम वापसी की अंतिम तिथि तक किसी भी प्रत्याशी द्वारा नाम वापस नहीं लिया गया है। इस प्रकार अध्यक्ष पद के लिए 22 प्रत्याशियों के मध्य सीधा एवं बहुकोणीय मुकाबला होगा।

नगर परिषद क्षेत्र में कुल 35,562 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 17,525 पुरुष एवं 18,037 महिला मतदाता शामिल हैं। निर्वाचन के सफल संचालन हेतु 22 वार्डों में कुल 42 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जो 26 मतदान केंद्र भवनों में संचालित होंगे।

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन दिनांक 7 फरवरी 2026 को पूर्ण कर लिया गया है। मतदान 23 फरवरी 2026 को प्रातः 7 बजे से अपराह्न 5 बजे तक संपन्न कराया जाएगा, जबकि मतगणना 27 फरवरी 2026 को प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगी।

नगर परिषद अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों का निर्वाचन गैर-दलीय आधार पर प्रत्यक्ष मतदान के माध्यम से कराया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रत्याशियों एवं मतदाताओं से निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की गई है।

Related posts

प्रधानमंत्री ने तुर्की के राष्ट्रपति के रूप में फिर से चुने जाने पर रेसेप तईप एर्दोगन को बधाई दी

rktvnews

भोजपुर:रामनवमी पर विधि-व्यवस्था को ले डीएम की अध्यक्षता में बैठक।

rktvnews

रेल हादसा:लोजपा रामविलास छात्र प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष यामिनी रंजन मिश्रा के नेतृत्व में घटनास्थल का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: वरिष्ठ नागरिकों की अनदेखी कर रही सरकार,15 अगस्त तक रेलवे किराया में पुनः छूट नहीं हुई लागू तो देशव्यापी आंदोलन:धीरेंद्र प्रसाद सिंह

rktvnews

नवादा:जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

केंद्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह की अध्यक्षता में पंचायती राज मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment