RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

महिला कर्मचारी से अशोभनीय व्यवहार का दोषी कर्मचारी निलंबित।

अजमेर/राजस्थान 24 जून।अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने महिला कार्मिक से अभद्र व अशोभनीय व्यवहार के दोषी कर्मचारी नारायण लाल अहीर पर सख्त कार्यवाही करते हुए उसे निलंबित किया है। निलंबन काल में अहीर का मुख्यालय झुंझुनू रहेगा।
प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुए प्रबंध निदेशक एन एस निर्वाण ने बताया कि सहायक अभियंता कार्यालय मादड़ी उदयपुर में कार्यरत महिला कार्मिक की शिकायत पर उदयपुर के अधीक्षण अभियंता को प्रकरण की जांच करने के लिए निर्देशित किया गया था। जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर सहायक अभियंता मादड़ी कार्यालय के ड्राइवर नारायण लाल अहीर के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए, निगम प्रशासन ने निलंबित कर इसका मुख्यालय अधीक्षण अभियंता कार्यालय झुंझुनू किया है। नारायण लाल ने इससे पहले भी अशोभनीय बातों के लिए माफी मांगी थी और यह बातचीत में ज्यादातर गाली गलौज भी करता रहता है। निगम प्रशासन ने दोषी कार्मिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर एक कड़ा संदेश दिया है।

Related posts

भोपाल:रूस और क्यूबा के अंतरराष्ट्रीय दल ने किया मानव संग्रहालय का भ्रमण।

rktvnews

भोजपुर:भिखारी ठाकुर जयंती सह सम्मान समारोह 2023 को ले तैयारी समिति की तीसरी बैठक संपन्न।

rktvnews

बिहार : राज्यपाल का BSDMA पवेलियन में आगमन: आपदा प्रबंधन प्रयासों की सराहना।

rktvnews

राज्य की रेल विकास परियोजनाओं की जल्द ही होगी फाइनल लोकेशन सर्वे रिपोर्ट: संजीव कौशल

rktvnews

उत्तराखंड:अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

भारतीय नौसेना का वार्षिक मरम्मत सम्मेलन (एआरसी 24) और वार्षिक बुनियादी ढांचा सम्मेलन (एआईसी 24)

rktvnews

Leave a Comment