RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम ने हैदराबाद के दंपत्ति को प्री-एडॉप्शन फोस्टर केयर अंतर्गत बच्ची को किया सुपुर्द ।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 मार्च।आज जिलाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया के द्वारा विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान (Specialised Adoption Agency), भोजपुर में आवासित बालिका को प्री-एडॉप्शन फोस्टर केयर के अंतर्गत हैदराबाद (तेलंगाना) से आए संभावित दत्तक अभिभावकों को दिया गया। यह प्रक्रिया केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (CARA) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण की गई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने दत्तक अभिभावकों से बालिका की समुचित देखभाल, संरक्षण एवं पालन-पोषण करने का अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने सहायक निदेशक, बाल संरक्षण इकाई, भोजपुर को बालिका के कल्याण एवं समग्र विकास की नियमित फॉलो-अप एवं निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी बताया कि जो भी अभिभावक दत्तक ग्रहण करना चाहते हैं, वे केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट cara.wcd.gov.in के माध्यम से आवेदन एवं पंजीकरण कर सकते हैं।
इस अवसर पर सहायक निदेशक बाल संरक्षण ईकाई, बाल संरक्षण पदाधिकारी,कॉर्डिनेटर विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:प्रतियोगिता का हर खिलाड़ी अपने आप में विजेता – राज्यपाल

rktvnews

भोजपुर: जेनरल स्टोर की आड में गांजे का कारोबार,तीन गिरफ्तार।

rktvnews

रायपुर : आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में 1480 बच्चों को कराया गया स्वर्ण अमृत प्राशन।

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी ने की मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु निर्माण योजना के क्रियान्वयन से संबंधित ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

नेपाल के उपराष्ट्रपति से मिले डा अनिल सुलभ।

rktvnews

बक्सर:विश्व तम्बाकु निषेध दिवस पर जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment