RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:डॉ जया जैन व्याख्यान माला भाषण प्रतियोगिता 2025 का समापन।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर) 12 मई।स्थानीय जेल रोड स्थित ललिता पैलेस में दो दिन से चल रहे डॉ जया जैन व्याख्यान माला भाषण प्रतियोगिता 25 के आज अंतिम दिन की अध्यक्षता डॉ नन्द जी दुबे व संचालन वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय भोजपुरी विभाग के अध्यक्ष डॉ दिवाकर पांडे ने किया।
“विकसित भारत के निर्माण में जनसाधारण की भूमिका “विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में कुल 15 प्रतिभागियों ने भाग लिया। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता के विजेता अनुराग पांडे और उप विजेता रौनक राज घोषित किए गए जिन्हें 25 हजार और ग्यारह हजार चेक की राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई।साथ ही सभी प्रतिभागियों अंजली कुमारी,काशिफ कठात,माधुरी कुमारी साव,रागिनी कुमारी, असीफा कठात,निशांत कलाम, बाला जी,सानिया सुल्ताना, नजरा कलाम, जया सिंह,मोहित कुमार,सोनी कुमारी,कुणाल तिवारी शामिल रहे।ज्ञात हो कि प्रतिभागियों की संख्या ज्यादा होने के कारण ही उक्त प्रतियोगिता 11 मई से ही शुरू कर दी गई थी।
कार्यकम के अंतिम दिन प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण करते हुए मुख्य अतिथि पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजय कुमार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही भारत को विकसित कर सकता है जिसमें युवाओं की भागीदारी बढ़ानी होगी।साथ ही स्थानीय स्तर पर जागृति पैदा करनी होगी। बिहार की महान विभूतियों से हमें प्रेरणा लेनी होगी।
आरा नगर निगम महापौर इंदु देवी ने अपने संबोधन में युवाओं और समाज से अपनी अपनी जिम्मेवारी राष्ट्रहित में क्या हो सकता है पर चिंतन करने की बातें कहीं। डॉ नन्द जी दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि आज हमलोग अपनी परंपरा को भूल गए है। हमारी परम्परा में सेवा और त्याग की भावना रही हैं।युवा पीढ़ी को भोगवाद से बचना और राष्ट्रवाद की तरफ आकर्षित होने की आवश्यकता है।
डॉ जया जैन शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण ट्रस्ट द्वारा आयोजित भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ कमल कुमारी सेवानिवृत प्राचार्या महिला कॉलेज, डॉ विजयलक्ष्मी शर्मा,अनुराग जैन(HDFC बैंक के सीनियर वाइस चेयरमैन ,मुंबई)सचिव आशीष जैन, रमा जैन थी।
कार्यक्रम में ट्रस्ट के सदस्यों में मुख्यरूप से पवन कुमार,सोनू कुमार गोलू कुमार,सह सचिव संतोष कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।धन्यवाद ज्ञापन आशीष जैन ने किया।

Related posts

राजस्थान:अनुसूचित जाति-जनजाति, सफाई कर्मचारी, दिव्यांगजन व अन्य पिछड़ा वर्ग स्वरोजगार ऋण के लिए अब कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन।

rktvnews

देवघर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 06 दिसंबर 24

rktvnews

बक्सर:रेलवे का निजीकरण और ठेकाकरण दुर्घटना का कारण: माले

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आर्मी डे परेड संकलन का किया विमोचन।

rktvnews

भोजपुर : हत्या कांड का अभियुक्त गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment