RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा के आम और अदरक को जिला निर्यात कार्ययोजना में शामिल करने की पहल, उपायुक्त ने दिए निर्देश।

जिला स्तरीय निर्यात संवर्धन समिति की बैठक में स्थानीय उत्पादों, कारीगरों एवं व्यवसाय को बढ़ावा देने पर जोर।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड)09 अक्टूबर।समाहरणालय स्थित उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा के कार्यालय कक्ष में आज जिला स्तरीय निर्यात संवर्धन समिति (District Level Export Promotion Committee–DLEPC) की बैठक ऑनलाइन तथा ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में जिले के स्थानीय उत्पादों की पहचान, निर्यात की संभावनाओं को विकसित करने तथा उनके संवर्धन के लिए जिला कार्ययोजना तैयार करने को लेकर चर्चा की गई।

भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक जिले में निर्यात की संभावनाओं वाले उत्पादों एवं प्राथमिकता आधारित कार्य बिंदुओं को चिह्नित कर उनके विकास के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जानी है। इसी क्रम में उपायुक्त श्री मिश्रा ने संबंधित पदाधिकारियों को गढ़वा जिले के विशिष्ट उत्पादों की पहचान करते हुए जिला कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया।

बैठक में महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र (DIC), गढ़वा-सह-सदस्य सचिव रघुवर सिंह ने जिले के एक जिला एक उत्पाद (One District One Product–ODOP) के अंतर्गत चिह्नित उत्पादों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गढ़वा जिले में कालीन एवं अरहर सहित अन्य उत्पादों को इस पहल के तहत चिह्नित किया गया है।

उपायुक्त ने जिले में आम एवं अदरक की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए इन उत्पादों को जिला कार्ययोजना में शामिल करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके लिए जिला कृषि पदाधिकारी तथा झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के जिला कार्यक्रम प्रबंधक को संबंधित उत्पादों के उत्पादन, उपलब्धता एवं अन्य आवश्यक आंकड़े उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया, ताकि कार्ययोजना को तथ्यपरक एवं प्रभावी बनाया जा सके।

स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बाजार, कारीगरों एवं व्यवसाय को मिलेगा प्रोत्साहन

बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि जिला स्तरीय निर्यात संवर्धन समिति के माध्यम से जिले के स्थानीय उत्पादों की पहचान कर उनके विकास, विपणन एवं निर्यात की संभावनाओं को प्रोत्साहित किया जा सकता है। इससे स्थानीय उत्पादकों, कारीगरों, उद्यमियों एवं व्यवसायियों को नए अवसर प्राप्त होने के साथ-साथ उनके उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में भी पहल की जा सकेगी।

जिला कार्ययोजना के माध्यम से उत्पादों की उपलब्धता, उत्पादन क्षमता तथा बाजार की संभावनाओं के अनुरूप आवश्यक कदम उठाने पर बल दिया गया, ताकि गढ़वा जिले के विशिष्ट उत्पादों को नई पहचान मिल सके और स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा सके।

विभिन्न विभागों के पदाधिकारी रहे उपस्थित

बैठक में विदेश व्यापार महानिदेशालय (Directorate General of Foreign Trade–DGFT), निर्यात-आयात (EXIM) से संबंधित प्रतिनिधि Video कांफ्रेसिंग से, एवं जिला कृषि पदाधिकारी, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के जिला कार्यक्रम प्रबंधक, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र (GM-DIC), जिला उद्यमी समन्वयक गढ़वा, EODB मैनेजर, प्रखंड उद्यमी समन्वयक गढ़वा सदर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

दुमका: उपायुक्त ने किया NCC द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन।

rktvnews

भोपाल:मुख्य अतिथि झारखंड इकाई की अध्यक्ष संगीता सहाय की वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की काव्य गोष्ठी संपन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने कोच्चि, केरल में 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की अवसंरचना परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया।

rktvnews

भोजपुर:रक्षाबंधन और ईद-मिलाद-उन-नबी को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

इस्सयोग’ की शक्तिपात-दीक्षा 20 नवम्बर को!सूक्ष्म आंतरिक साधना की दिव्य पद्धति से जुड़ेंगे सैकड़ों स्त्री-पुरुष।

rktvnews

सिवान के साहित्यकार युगल किशोर दुबे को नेपाल में मिला सम्मान।

rktvnews

Leave a Comment