RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

मंत्री अमित शाह ने दो दिवसीय जम्मू और कश्मीर यात्रा के दूसरे दिन आज श्रीनगर में बलिदान स्तंभ का शिलान्यास किया।

जम्मू कश्मीर/24 जून।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दो दिवसीय जम्मू और कश्मीर यात्रा के दूसरे दिन आज श्रीनगर में बलिदान स्तंभ का शिलान्यास किया और जम्मू-कश्मीर पुलिस के शहीद जवानों के परिजनों से मुलाकात कर नियुक्ति पत्र वितरित किये। अपने ट्वीट में गृह मंत्री ने कहा कि “जम्मू-कश्मीर देश के शौर्यवीरों के अदम्य साहस व वीरता की कर्मभूमि रही है।ऐसे ही वीरों के पराक्रम को चिरंजीवी बनाने के लिए आज श्रीनगर के प्रताप पार्क में ‘बलिदान स्तंभ’ का शिलान्यास किया।यह स्तंभ बलिदानियों की स्मृति को अमर कर युवाओं को देशभक्ति की प्रेरणा देगा”।
अमित शाह ने कहा कि “जम्मू-कश्मीर पुलिस के असंख्य जवान, जिन्होंने आतंकवादियों से लड़ते हुए निर्दोष नागरिकों की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, यह इस बात का प्रमाण है कि कश्मीर और वहाँ के लोग शांति के लिए कितने प्रतिबद्ध हैं। आज श्रीनगर में ऐसे शहीदों के परिजनों से मुलाकात की और शहीदों के परिजनों को जम्मू-कश्मीर सरकार की ओर से नियुक्ति पत्र वितरित किये।“

Related posts

पटना:मौरिशस के पूर्व शिक्षा मंत्री एक दिवसीय यात्रा पर पटना पहुँचे।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:लोकसभा निर्वाचन को ध्यान में रखकर सेक्टर पदाधिकारियों को दूसरी बार दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

संतों के दर्शन से प्रारब्ध मिट जाता है : जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

रायपुर : ‘नन्हें कदमों की ऊंची छलांग’ : मुख्यमंत्री ने अबुझमाड़ मलखम्ब अकादमी के हुनरमंद खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धियों को सराहा।

rktvnews

अमित शाह ने दमन और दीव के सिलवासा में लगभग 2448 करोड़ रूपए की 53 विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया और लाभार्थी सम्मेलन को संबोधित किया।

rktvnews

विलक्षण समालोचक और अद्भुत अध्येता था डा नन्द किशोर ‘नवल’ : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

Leave a Comment