RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:अनुमंडल अस्पताल, मधुपुर परिसर में रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)09 मार्च।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार आज रक्तदान शिविर का आयोजन अनुमंडल अस्पताल, मधुपुर परिसर में किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, मधुपुर के साथ-साथ प्रखंड स्तर के अधिकारियों व विभिन्न कर्मियों द्वारा रक्तदान कर जिलावासियों को रक्तदान करने हेतु प्रेरित किया गया। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि रक्तदान कर के न सिर्फ किसी की जिंदगी बचाने जैसी अनमोल खुशी मिलती है बल्कि इससे हमारी सेहत को भी लाभ पहुँचता है। कई लोग यह सोचकर रक्तदान नहीं करते हैं कि इससे उनकी सेहत खराब हो जायेगी, जो कि एक भ्रम के अलावा कुछ भी नहीं है। रक्तदान महादान है एवं वास्तव में सच यह है कि रक्तदान करने के पश्चात कुछ समय में हीं हमारे शरीर में दिये गये रक्त की आपूर्ति पुनः हो जाती है। इसका कोई प्रतिकूल प्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर नहीं पड़ता है। वहीं आज 21 यूनिट रक्तदान किया गया।

Related posts

पीआर 24×7 ने 25वीं वर्षगांठ पर उज्जैन सिंह को प्रेसिडेंट – मीडिया मॉनिटरिंग के रूप में किया प्रमोट।

rktvnews

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट जीतने पर टीम इंडिया को बधाई दी।

rktvnews

बक्सर डीएम ने स्वास्थ कारणों का हवाला दे चुनावी कार्यों से दूर रहने वाले पदाधिकारी एवं कर्मियों के स्वास्थ्य जांच के दिए आदेश!06 और 07 मई को होगी जांच।

rktvnews

भूपेश सरकार ने एमसीबी को दिया हक: गुलाब कमरो

rktvnews

एनएमडीसी ने कौशल विकास से प्रशिक्षित किए युवा, सभी को मिला रोजगार।

rktvnews

केन्‍द्रीय मंत्री गजेन्‍द्र सिंह शेखावत और किरेन रिजिजू ने राष्ट्रीय संग्रहालय में वैसाक दिवस समारोह में बुद्ध को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

rktvnews

Leave a Comment