RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

भोजपुर:नई दिल्ली में आयोजित डायबिटीज अधिवेशन से लौटे डा. ए० अहमद।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)20 नवंबर। शहर के प्रसिद्ध डायबिटोलॉजिस्ट डॉo एo अहमद ,दिल्ली, के द्वारका स्थित यशोभूमि में आयोजित डायबिटीज अधिवेशन रिसर्च सोसायटी फॉर स्टडी डायबिटीज इन इंडिया में शामिल होकर लौट आए। इस अधिवेशन में पूरे देश के हर कोने से करीब 10,000 डेलिगेट, स्पीकर , शामिल होकर अपने ज्ञान का आदान-प्रदान किया । अधिवेशन से लौटकर डॉ. अहमद ने बताया कि डायबिटीज बहुत तेजी से बढ़ता जा रहा है। भारत अब डायबिटीज का कैपिटल बनता हुआ नजर आ रहा है अब तो कम उम्र के लोगों को भी यह रोग बहुत तेजी से फैल रहा है । उन्होंने बताया की इसके इलाज में मरीज को भी काफी सक्रिय एवं सचेत रहना चाहिए ,मधुमेह के नियंत्रण के लिए दवा के साथ-साथ खानपान पर नियंत्रण , समय पर खाना ,शारीरिक सक्रियता भी काफी जरूरी है। लोग सुबह में अवश्य एक घंटा टहलना या योगा ,कसरत करें एवं साग सब्जी, फल सलाद ज्यादा से ज्यादा ले तथा नियत समय पर नियमित मात्रा में खाना खाएं।
लाइफ स्टाइल मोडिफिकेशन मधुमेह को नियंत्रण रखने का मूल मंत्र है l अब तरह तरह की नइ दवाइयां, इंसुलिन के साथ आर्टिफिशियल पेनक्रियाज, पेनक्रियाज ट्रांसप्लांट का भी प्रचलन बढ़ रहा है। मगर फिर भी संयम एवं सक्रियता बहुत जरूरी है। क्योंकि डायबिटीज कई रोगों को जन्म देता है। यह मदर डिजीज है l खासकर यह आंख, किडनी हार्ट को प्रभावित करता है।

Related posts

भोजपुर: अध्यक्ष पद उम्मीदवार ने किया दौरा,अस्वस्थ चल रहे अधिवक्ता से की मुलाकात,जल्द स्वस्थ होने की कि कामना।

rktvnews

भोजपुर : हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार! पुलिस ने भेजा जेल।

rktvnews

मां आरण्य देवी बीएड कॉलेज में विशेष साप्ताहिक शिविर के तीसरे दिन योग प्रशिक्षण एवं पौधारोपण अयोजित।

rktvnews

भोजपुर: डीडीसी ने लापरवाह और अनुपस्थित 81कर्मियों का मानदेय किया स्थगित।

rktvnews

भोजपुर जिला एड्स नियंत्रण इकाई द्वारा एचआईवी एड्स एवं सामाजिक सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय संवेदीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

गिरीडीह:15वें वित्त आयोग के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा, भुगतान में देरी पर उपायुक्त ने जताई नाराजगी, 7 दिनों के भीतर भुगतान सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment