RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर:कलेक्टर शिवम वर्मा ने किया गेर मार्ग का निरीक्षण।

रंग पंचमी की तैयारियों को दिया अंतिम रूप।

इंदौर/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद) 07 मार्च।इंदौर शहर में परम्परागत रूप से आयोजित होने वाली रंगपंचमी की गेरें 8 मार्च रविवार को निकलेंगी। कलेक्टर शिवम वर्मा और नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने अधिकारियों के दल और गेर आयोजकों के साथ आज गेर मार्ग का निरीक्षण कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। इस दौरान एडीएम रोशन राय सहित नगर निगम एवं अन्य विभागों के संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर शिवम वर्मा और नगर निगम आयुक्त सिंघल ने निर्धारित गेर मार्गों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने नगर निगम, पुलिस के अधिकारियों के साथ टोरी कार्नर, मल्हारगंज से लेकर राजबाड़ा, कृष्णपुरा तक गेर मार्ग का पैदल चलकर निरीक्षण किया गया। कलेक्‍टर श्री वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गेर मार्ग पर पुख्ता व्यवस्था की जाए। बताया गया कि गेर मार्ग पर विद्युत सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जीर्ण-शीर्ण भवनों पर विशेष निगरानी रखी जायेगी। इन भवनों पर सूचना पटल भी लगाये जायेंगे। गेर मार्ग पर सभी आवश्यक बंदोबस्त किये जा रहे हैं। कलेक्टर श्री वर्मा ने बताया कि पूरे मार्ग पर ‍निगरानी के लिये ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। साथ ही कंट्रोल रूम भी बनाया जा रहा हैं। बेरिकेटिंग की भी व्यवस्था रहेगी। आकस्मिक चिकित्सा के लिये भी प्रबंध किये जा रहे हैं। निर्धारित स्थानों पर एम्बुलेंस और अग्निशमन वाहनों की व्यवस्था भी रहेगी। इंदौर शहर की इस पहचान के त्यौहार को देखने के लिए गेर मार्ग के भवनों पर नागरिकों के लिए बैठने की भी व्यवस्था की जा रही है।
गेर के मार्ग पर केबल व तार पर्याप्त व सुरक्षात्मक ऊंचाई पर किए गए हैं, वहीं कुछ स्थानों पर ट्रांसफार्मर के पुराने, क्षतिग्रस्त बॉक्स बदले गए है। बिजली कंपनी का अस्थाई कंट्रोल रूम कार्यरत रहेगा। विभिन्न ग्रिड, ट्रांसफार्मरों के पास बिजली कर्मचारी तैनात रहेंगे। इस दौरान सुरक्षात्मक कारणों से बिजली प्रदाय बंद किया जाएगा। अधीक्षण यंत्री ने बताया कि गेर मार्ग की बिजली संबंधी व्यवस्थाओं के लिए इंजीनियर्स और विभिन्न कर्मचारी तैनात रहेंगे।

Related posts

विश्व ऊर्जा कांग्रेस 2024: इरेडा के सीएमडी ने नवीन और उभरती नवीकरणीय ऊर्जा प्रौद्योगिकियों के लिए नवोन्वेषी वित्तपोषण समाधानों की आवश्यकता पर बल दिया।

rktvnews

06 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर:दिव्यांगजनों को UDID कार्ड, मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल एवं कृत्रिम अंग पाने का सुनहरा अवसर,प्रखंडवार शिविर का आयोजन।

rktvnews

सरैया में मुहर्रम पर दिखा आपसी सद्भाव का नजारा दर्जनों गांव के लोग ताजिया में हुए शामिल!जाप नेता रघुपति यादव का लोगो ने किया स्वागत।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:09 मार्च, 2024 को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का अयोजन।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार 09 जून से जिले में हल्कवार विशेष राजस्व शिविरों का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment