RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:दिव्यांगजनों को UDID कार्ड, मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल एवं कृत्रिम अंग पाने का सुनहरा अवसर,प्रखंडवार शिविर का आयोजन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)09 अक्टूबर।निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय, बिहार, पटना के पत्र के आलोक में एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रमाणीकृत दिव्यांगजनो का UDID कार्ड बनाने एवं वैसे दिव्यांग जिनका प्रमाणीकरण नही हुआ है उनको प्रमाणीकृत करते हुए UDID कार्ड निर्गत किए जाने,साथ ही संबल योजना अंतर्गत बैटरी चालित ट्राई साइकिल, कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण तथा सामाजिक सुरक्षा योजना अंतर्गत राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना, मुख्यमंत्री परिवार लाभ तथा पेंशनादि का आवेदन प्राप्त करने हेतु प्रखंडवार शिविर लगाया जा रहा है। जिसकी विवरणी निम्नवत है।
1)दिनांक 15-10-2024 : प्रखंड परिसर तरारी एवं पीरो
2) दिनांक 16-10-2024 :प्रखंड परिसर चरपोखरी एवं गडहनी |
3)17-10-2024 : प्रखंड परिसर आरा सदर एवं उदवंतनगर।
4)18-10-2024 : प्रखंड परिसर बड़हरा एवं कोईलवर।
5)19-10-2024 :प्रखंड परिसर संदेश एवं सहार। 6)21-10-2024 :प्रखंड परिसर जगदीशपुर एवं शाहपुर
7)22-10-2024 : प्रखंड परिसर बिहिया एवं अगिगांव।
शिविर का समय 10 बजे पूर्वाह्न से 5 बजे अपराह्न तक निर्धारित किया गया है।

उक्त शिविर में आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज

1)UDID कार्ड – फोटो, आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र,ब्लड ग्रुप,आवासीय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं मोबाइल नंबर।
2)बैटरी चालित ट्राई साइकिल- फोटो, आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, रोजगार /शिक्षा प्रमाण पत्र।
3)कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरणों- फोटो, आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र।
4) सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना – फोटो, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र एवं वोटर कार्ड।

Related posts

सारण:मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत 1002 करोड़ रुपये लागत की 1327 योजनाओं का किया गया शिलान्यास।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने नागालैंड इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च का उद्घाटन किया।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:मतदान कर्मियों के लिए प्रशिक्षण केन्द्र पर बनेगा वोटर फेसिलिटेशन सेन्टर:जिलाधिकारी

rktvnews

छपरा के सिताब दियारा में आयोजित हुआ दो दिवसीय भोजपुरी समागम-2023

rktvnews

भोजपुर:वेतन के लिए महिला कॉलेज शिक्षक संघ का धरना प्रदर्शन जारी।

rktvnews

Leave a Comment