RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सऊद आलम और सूफिया तबस्सुम ने नूरी मस्जिद चकिया को दिया 22 लाख का जमीन दान।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 मार्च।आरा सदर प्रखंड के सन्दिया पंचायत के चकिया ग्राम नूरी मस्जिद में रमजान का ट्राबिह मुकम्मल हुआ। इस अवसर पर स्वर्गीय मकसूद आलम मुखिया के बड़े भाई सऊद आलम और उनकी पत्नी सूफिया तबस्सुम ने नूरी मस्जिद को 22, लाख की जमीन दान किया। पूरे गांव की उपस्थिति में एक समारोह आयोजित कर मस्जिद की बुनियाद सऊद आलम और उनकी पत्नी ने मिलकर रखी। उदघाटन के बाद गांव वालो बहुत गर्मजोशी से सऊद आलम और उनकी पत्नी एवं बेटा खुशनुद आलम सोनू को माला पहना कर सम्मानित किया गया। मस्जिद कमिटी के जाकिर हुसैन, जहांगीर साहब ने गांव वालो के साथ मिलकर नारे से गांव को गुंजायमय कर दिया। बहुत दिनों से उस जमीन को मस्जिद के लिए कमिटी के लोग कोशिश में लगे थे जो आज गांव वालो की इच्छा पूरी हुई। मस्जिद कमिटी जिस जमीन को पैसा भी देकर हासिल करना चाह रही थी वहीं जमीन दान में में मिल गया। इस लिए गांव के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस मौके पर सम्मानित लोगों में समाज सेवी उप संरक्षक रेड क्रॉस सरफ़रज़ अहमद खान, जसीम बारी, सब्बू, शमशाद आलम, अवकाश प्राप्त डी एस पी मसलेहज्जमा, प्रो खुशनुद आलम सोनू और मस्जिद कमिटी के सभी लोग उपस्थित रहे,, गांव वालो ने सऊद आलम और उनकी पत्नी सूफिया तबस्सुम के जिंदा बाद का नारा लगाया और उनके स्वस्थ रहने की दुआ मांगी।

Related posts

राजस्थान :उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी बुधवार को प्रस्तुत करेंगी बजट- उप मुख्यमंत्री (वित्त) ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट को दिया अन्तिम रूप।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों की शिकायतों और समस्याओं को सुना।

rktvnews

भोजपुर : भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने किया राहुल गांधी का पुतला दहन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 25 जनवरी 26

rktvnews

सारण:बिहार दिवस के अवसर पर विभिन्न वर्गों के मतदाताओं से बने अलग अलग डब्बों की समावेशी मतदाता जागरूकता ट्रेन के माध्यम से मतदाताओं को उनके मताधिकार के प्रति किया गया जागरूक।

rktvnews

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023 के तहत दुर्ग संभाग में संभाग स्तरीय प्रतियोगिताएं 15 एवं 16 सितम्बर 2023 को ग्राम पंचायत पुरई में होगी आयोजित ।

rktvnews

Leave a Comment