RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:प्राप्त ज्ञान की सार्थकता अनुसंधान में है :प्रो नरेन्द्र प्रताप पालित

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 मार्च।महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय आरा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाचार्य प्रो नरेंद्र प्रताप पालित, प्रो राजीव कुमार, डॉ शिखा अवस्थी तथा डॉ निवेदिता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्राचार्य प्रो पालित ने कहा कि आज भारत परमाणु शक्ति ,अंतरिक्ष विज्ञान ,चंद्रयान मंगलयान, स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में अनेक अग्रणी सफलता पाई है। वैज्ञानिक सीवी रमन ,डॉ होमी जहांगीर भाभा ,जगदीश चंद्र बसु, विक्रम साराभाई, एपीजे अब्दुल कलाम जैसे अनेक वैज्ञानिकों ने राष्ट्रीय विकास में योगदान दिया है।विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपना कर अनुसंधान की ओर अग्रसर होना चाहिए तभी प्राप्त ज्ञान की सार्थकता होगी एवं विकसित भारत का सपना पूरा होगा। इतिहास विभाग के अध्यक्ष प्रो राजीव कुमार ने कहा कि देश के महान वैज्ञानिक सीवी रमन द्वारा रमन प्रभाव का सिद्धांत दिया गया जिस पर उन्हें नोबेल पुरस्कार मिला था। इसी स्मृति पर हम राष्ट्रीय वैज्ञानिक दिवस प्रतिवर्ष मानते हैं ।भौतिक विभाग अध्यक्ष डॉ शिखा अवस्थी ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के महत्व एवं रमन प्रभाव की विस्तृत जानकारी दी। डॉ निवेदिता ने विज्ञान एवं गणित के परस्पर संबंध तथा उनके व्यावहारिक महत्व पर प्रकाश डाला ।इस अवसर पर प्रज्ञा कुमारी सिंह तथा अनामिका सिंह को लेख प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया गया ।संचालन प्रज्ञा कुमारी तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ निवेदिता ने किया

Related posts

रामगढ़:ट्रांसजेंडर समूह के लोगों ने उपायुक्त से की मुलाकात।

rktvnews

उपराष्ट्रपति जयपुर स्थित कुलिश स्कूल का उद्घाटन करेंगे और संस्थापक कर्पूर चंद्र कुलिश की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

rktvnews

बागपत:योजनाएँ धरातल पर दिखें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : प्रभारी मंत्री

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पूर्वोत्तर राज्यों में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स को संबोधित किया।

rktvnews

नॉर्थ ब्लॉक में मामूली आग, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं।

rktvnews

दुमका : प्रसिद्ध खूंटाबांध तालाब में पैडल बोटिंग की शुरुआत एवं नवनिर्मित शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का विधायक ने किया उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment