
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 अप्रैल। सोमवार को माउंट लिट्रा ज़ी विद्यालय बामपाली ,आरा में यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें निदेशक श्रेयांश जैन, उपाध्यक्षा सुचिता जैन, प्राचार्या डॉ सहाया मेरी, वरिष्ठ समन्वयक विजय कुमार, प्रधानाचार्य रत्नेश चौबे ,प्रधानाध्यापिका सोनी चौधरी ,यातायात पुलिस की ओर से डीएसपी मनोज सुधांशु, शिक्षक और छात्रगण उपस्थित थे।
प्राचार्या ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों के बीच यातायात नियमों और सुरक्षित सड़क अभ्यास के प्रति जागरूकता फैलाना है।इस दौरान यातायात डीएसपी ने बच्चों को यातायात के मुख्य संकेतों और उनके अर्थ को तथा साथ ही यात्रा के दौरान हेलमेट और सीटबेल्ट पहनने के महत्त्व को बताया।साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने को कहा। उन्होंने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने का कभी -कभी भयंकर और घातक परिणाम हो सकता है अर्थात इसमें जान – माल दोनों की हानि हो सकती है।
