RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:शहरी जैव विविधता संरक्षण एवं प्रबंधन के प्रति संवेदनशील भूमिका जरूरी : डॉ. गौरव सिक्का

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 22 मई।अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के सभागार में “मेनस्ट्रीमिंग बायोडायवर्सिटी कंजर्वेशन एंड मैनेजमेंट इनटू अर्बन प्लानिंग” विषय पर हितधारक परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन बिहार राज्य जैव विविधता बोर्ड, सीएसआईआर-नीरी, ए.एन. कॉलेज तथा स्नातकोत्तर भूगोल विभाग, महाराजा कॉलेज, आरा द्वारा किया गया। उद्घाटन सत्र में मिहिर कुमार झा, प्रद्युम्न गौरव, डॉ. कंचन कुमारी, डॉ. गौरव सिक्का तथा प्रो. ओम प्रकाश राय ने अपने विचार रखे।
डॉ. गौरव सिक्का ने कहा कि सतत विकास के लिए शहरी जैव विविधता का संरक्षण एवं प्रबंधन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने प्रकृति संरक्षण के प्रति संवेदनशील एवं सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने शहरी विकास योजनाओं में जैव विविधता संरक्षण को शामिल करने की आवश्यकता पर बल देते हुए पर्यावरणीय संतुलन, सतत विकास एवं जनभागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।अर्बन बायोडायवर्सिटी फोटोग्राफी प्रतियोगिता में कुमार कनिष्क राज ने प्रथम, रवि रंजन ने द्वितीय तथा सूरज कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।उल्लेखनीय योगदान के लिए . वंदना सिंह एवं विभा देवी को सम्मानित किया गया।संचालन डॉ. द्वीपिका शेखर सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. भावना निगम द्वारा किया गया।

Related posts

भोजपुर जिले के जगदीशपुर में नगर पंचायत द्वारा आम जनता के लिए गर्मी में पीने की पानी की व्यवस्था जगह जगह कराने पर भाई दिनेश ने आभार प्रकट किया।

rktvnews

राजस्थान को मिला जैम एक्सीलेंसी अवार्ड- दिल्ली में आयोजित क्रेता विक्रेता गौरव सम्मान समारोह में मिला सिल्वर पुरस्कार।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री मनोहरलाल ने हरी झंडी दिखाकर भोपाल में किया मेट्रो ट्रेन का शुभारंभ।

rktvnews

लेटरल एंट्री पर सरकार की ढुलमुल नीति संविधान के लिए खतरा।

rktvnews

राष्ट्रपति ने बादामपहाड़ रेलवे स्टेशन से तीन नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया; नए रायरंगपुर डाक मंडल का उद्घाटन किया; रायरंगपुर डाक प्रभाग का स्मारक विशेष कवर जारी किया; और बादामपहाड़ रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखी।

rktvnews

आईटीआरए, जामनगर द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘आयुर स्वादोत्सव’ में लगभग 32 हजार से अधिक लोगों ने की सहभागिता।

rktvnews

Leave a Comment