RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:नवनिर्मित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य भवन में बाह्य रोगी विभाग सेवाओ का विधिवत हुआ शुभारंभ।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 फरवरी।जिलाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार तथा सिविल सर्जन, भोजपुर के मार्गदर्शन में निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सदर अस्पताल, भोजपुर के नवनिर्मित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (MCH) भवन में बाह्य रोगी विभाग (OPD) सेवाओं का विधिवत शुभारंभ किया गया।चरणबद्ध रूप से प्रारंभ की जा रही इस व्यवस्था के अंतर्गत वर्तमान में सर्वप्रथम गर्भवती महिलाओं की एएनसी (ANC) जांच की जा रही है, तत्पश्चात उन्हें परामर्श हेतु कक्ष संख्या–4 (चिकित्सा कक्ष) में भेजा जा रहा है। दवा वितरण की सुविधा फिलहाल पुराने भवन से ही संचालित की जा रही है, जिसे शीघ्र ही नई MCH भवन में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
महिला मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कक्ष संख्या–3 में नई ईसीजी (ECG) मशीन स्थापित की गई है, जिससे अब उन्हें इमरजेंसी वार्ड जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।प्रशासन की योजना के अनुसार आगामी 7 से 8 दिनों के भीतर अंतः रोगी विभाग (IPD) तथा ऑपरेशन थिएटर (OT) सेवाओं को भी पूर्ण रूप से क्रियान्वित कर दिया जाएगा। इसके पश्चात जिले की माताओं एवं बच्चों को एक ही छत के नीचे अत्याधुनिक, सुव्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

Related posts

भोजपुर:आरा में नॉन-ज्यूडिशियल स्टाम्प पेपर की कालाबाजारी के खिलाफ अधिवक्ताओं व आम नागरिकों में गहरा आक्रोश।

rktvnews

देवघर:जून को ‘मलेरिया रोधी माह’ के रूप में मनाने हेतु सिविल सर्जन की अध्यक्षता में अंतर्विभागीय बैठक सह उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : राज्य के 11 जिलों को भारत सरकार से मिला कैटरेक्ट ब्लाइंडनेस बैकलॉग फ्री स्टेटस (सीबीबीएफएस)

rktvnews

भोजपुर : बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता के अवसान पर राजनेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय, सांकरौद का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment