RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 के अंतर्गत संगोष्ठी का आयोजन, विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग।

RKTV NEWS/चतरा(झारखंड)20 फरवरी।राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 के अंतर्गत आज 20 फरवरी को मां भद्रकाली परिसर, इटखोरी में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के चतरा महाविद्यालय, लाला प्रीतम बीएड कॉलेज एवं भद्रकाली कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
संगोष्ठी में उपायुक्त, चतरा, उप विकास आयुक्त, चतरा, अपर समाहर्ता, चतरा, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य इटखोरी की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक विरासत से विद्यार्थियों को अवगत कराना था।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी कराया गया, जिसमें इटखोरी से प्राप्त मूर्तियों एवं स्थापत्य अवशेषों के ऐतिहासिक महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए गए। प्रतिभागियों ने क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर पर गंभीर एवं शोधपरक दृष्टिकोण रखा।
संगोष्ठी के दौरान पुरातत्व विभाग की ओर से अर्पिता रंजन, सहायक अधीक्षण पुरातत्वविद्, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, नई दिल्ली एवं नीरज मिश्रा, सहायक अधीक्षण पुरातत्वविद्, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, रांची मंडल द्वारा इटखोरी के पुरातात्विक महत्व एवं प्राचीन इतिहास पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। वक्ताओं ने इटखोरी क्षेत्र में प्राप्त प्राचीन मूर्तिकला, स्थापत्य अवशेषों एवं ऐतिहासिक तथ्यों पर प्रकाश डालते हुए इसे झारखंड की महत्वपूर्ण सांस्कृतिक धरोहर बताया।
कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए जागरूकता एवं प्रदर्शनी स्टॉलों का उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी द्वारा निरीक्षण किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि आमजन एवं विद्यार्थियों को योजनाओं एवं ऐतिहासिक तथ्यों की समुचित जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ संयुक्त रूप से सामाजिक तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

सामाजिक क्रांति है लाड़ली बहना योजना : मुख्यमंत्री

rktvnews

गढ़वा नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व पार्षदों ने ली शपथ, विकास व जनसेवा का संकल्प।

rktvnews

भोजपुर:बिहार की धरती ने विश्व को शिक्षा का पाठ पढ़ाया : प्राचार्या प्रो कनकलता

rktvnews

बागपत:विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ पर आधारित सूचना, शिक्षा व संचार विषयक विशेष वैन को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

Leave a Comment