RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: जिलापदाधिकारी ने निर्माणाधीन पंचायत भवन निमेज का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)19 फरवरी।आज जिला पदाधिकारी बक्सर, साहिला के द्वारा निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन निमेज का निरीक्षण किया गया।
बताया गया की निरीक्षण के क्रम में कार्य प्रगति पर पाया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
विदित हो की पंचायत सरकार भवन के पास पर्याप्त सरकारी भूमि उपलब्ध है। अंचलाधिकारी ब्रह्मपुर को निदेश दिया गया कि विवाह मंडप, उप स्वास्थ्य केन्द्र एवं अन्य योजनाओं हेतु इस भूमि का अविलंब प्रस्ताव समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे। ताकि एक ही स्थल पर विभिन्न प्रकार की जन सुविधाएँ आम जनों को प्राप्त हो सके।
जिला पंचायत राज पदाधिकारी बक्सर को निदेश दिया गया कि पंचायत सरकार भवन की प्रगति का निरंतर अनुश्रवण करना सुनिश्चित करेंगे एवं सभी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता के साथ निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन को माॅडल के रूप में विकसित करायेंगे।
निरीक्षण के क्रम में विशेष कार्य पदाधिकारी बक्सर,अनुमंडल पदाधिकारी डुमराँव, जिला पंचायत राज पदाधिकारी बक्सर, अंचलाधिकारी ब्रह्मपुर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

वाराणसी:काशी तमिल संगमम् 4.0 के लिए तमिलनाडु से आया दूसरा दल, डमरू वादन और पुष्पवर्षा के बीच हुआ भव्य स्वागत।

rktvnews

बिहार:ससमय कार्रवाई से अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ जनता में पुलिस के प्रति विश्वास की भावना होती है प्रबल: डीजीपी

rktvnews

चतरा;प्रतापपुर प्रखंड में सेविकाओं एवं पोषण सखी की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

रुक नही रहा जिलाधिकारी राजकुमार का “मिशन प्रहार”!योद्धा बन कर रहे बालू माफियाओं पर वार।

rktvnews

रायपुर : राज्य दिवस पर भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की संस्कृति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 24 जनवरी 25

rktvnews

Leave a Comment