RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बैंक कर्मी स्व भगवान चौबे के पुण्य तिथि पर श्रद्धांजली सभा।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 फरवरी।अ प्रा स्टेट बैंककर्मी स्व भगवान चौबे के चतुर्थ पुण्यतिथि पर गोढ़ना रोड आवास पर श्रद्धांजली सभा सह सम्मान समारोह का आयोजन हूआ।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने श्रद्धा भाव से पुष्प अर्पित किया इनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया।
बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र तिवारी ने श्रद्धांजलि व्यक्त कर इन्हें सफल बैंक कर्मी ,समाज सेवी और गरीबों के सतत् सहयोगी बताया। जदयू के वरिष्ठ नेता अशोक कुमार चौबे उर्फ पप्पू चौबे ने इन्हें जरूरतमंदों का सेवक बताया। डॉ जितेंद्र शुक्ला ने श्रद्धांजलि देते हुए इन्हें दीन-दुखियों का सहयोगी और मसीहा कहा।सभी आगंतुकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित,तथा प्रसाद ग्रहण कराया गया। दिन भर हित मित्रों का आना जाना लगा रहा। अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए पुत्र अमरेंद्र चौबे ने बताया कि मेरे पिता सदा कर्म व धर्म की शिक्षा देते रहते थे ।उनके मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।बताते चलें की श्री चौबे भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता, तथा आरा बार एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी है।

Related posts

पटना:हेल्थ इंस्टिच्युट में पाँच दिवसीय विश्व विकलांग दिवस समारोह का हुआ समापन, पुरस्कृत हुए विशेष बच्चे ।

rktvnews

दरभंगा:सीएमआर की शतप्रतिशत आपूर्ति को लेकर डीएम ने की बैठक।

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल ने ली कोटपूतली-बहरोड़ जिले की विभागीय समीक्षा बैठक।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जिला पदाधिकारी के नाम और प्रोफाइल फोटो से फर्जी आदेश जारी करने की कोशिश।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जयप्रभा मेदांता हॉस्पिटल के कैंसर वार्ड व अत्याधुनिक कैंसर मशीन का किया उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर:मानव उतना पाप नही कर सकता जितनी नारायण के नाम में है शक्ति: आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

Leave a Comment