RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:ट्रांसजेंडर लाभुकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हेतु बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)18 फरवरी।उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की पहल पर जिला में ट्रांसजेंडर समुदाय को सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में तृतीय लिंग लाभुकों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक के दौरान राशन कार्ड निर्गत करने, अत्यंत पिछड़ा वर्ग श्रेणी में जाति प्रमाण पत्र जारी करने, पेंशन योजना हेतु अंचल अथवा प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय में आवेदन स्वीकार करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अतिरिक्त समाज कल्याण विभाग के माध्यम से पहचान पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया को सुलभ बनाने,ट्रांसजेंडर समुदाय के उपयोग हेतु सार्वजनिक स्थानों जैसे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, एमजीएम, सदर अस्पताल एवं समाहरणालय परिसर में पृथक शौचालय की व्यवस्था करने तथा छाया नगर में आवंटित सामुदायिक भवन से संबंधित विवाद के समाधान की मांग भी रखी गई।
उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाले विधिक सशक्तिकरण शिविर में तृतीय लिंग/ट्रांसजेंडर समुदाय की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को शासन की योजनाओं का समान रूप से लाभ मिलना चाहिए और प्रशासन इस दिशा में पूर्ण संवेदनशीलता के साथ कार्य करेगा।
बैठक में उपायुक्त के अलावा सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि, जेएनएसी, टाटा स्टील के प्रतिनिधि, पिपुल्स होप एनजीओ तथा तृतीय लिंग/ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

पटना : शिक्षा जगत ने खोया अपना अभिभावक।

rktvnews

भारतीय रक्षा इंजीनियर सेवा ने 76वां स्थापना दिवस मनाया।

rktvnews

सीएसआईआर-आईआईआईएम, जम्मू में भारतीय भेषज संहिता (आईपी) 2026 पर वैज्ञानिक सम्मेलन आयोजित किया गया।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नई दिल्ली में पोंगल समारोहों को संबोधित किया।

rktvnews

पटना: आपदा प्रबंधन विभाग सचिव ने वीसी के माध्यम से की सभी जिलों के आपदा मामलों की प्रगति की समीक्षा,दिए महत्वपूर्ण निदेश।

rktvnews

दरभंगा:अंतराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर कई प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment