RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम) को सफल बनाने हेतु जिला समन्वय समिति की द्वितीय बैठक सम्पन्न।

कर्मी फाइलेरिया की दवा लाभार्थियों को अपने सामने ही खिलाएं :डीडीसी

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड )18 फरवरी।झारखण्ड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा संचालित मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 10 फरवरी 2026 से जिले में विशेष अभियान प्रभावी रूप से चलाया जा रहा है। यह कार्यक्रम 25 फरवरी 2026 तक चलाया जायेगा। इस अभियान का उद्देश्य फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से आमजन को सुरक्षित रखते हुए जिले को पूर्णतः फाइलेरिया मुक्त बनाना है।
इसी क्रम में जिला समन्वय समिति की द्वितीय बैठक दिनांक 18 फरवरी 2026 को समाहरणालय सभागार, गढ़वा में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न संबंधित विभागों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए डीडीसी श्री मिश्रा ने स्पष्ट निर्देश दिया कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए डीईसी एवं एल्बेंडाजोल की दवा प्रत्येक पात्र लाभार्थी को कर्मी अपने समक्ष ही खिलाएं। उन्होंने कहा कि दवा सेवन की प्रत्यक्ष निगरानी से ही शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति संभव है तथा अस्वीकृति एवं छूटे हुए क्षेत्र की स्थिति को न्यूनतम किया जा सकता है।
जिले के चयनित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेराल, नगर ऊंटारी, भवनाथपुर, रंका, गढ़वा एवं गढ़वा शहरी क्षेत्र में प्रशिक्षित दवा-प्रशासकों द्वारा घर-घर जाकर आयु एवं निर्धारित खुराक के अनुसार दवा खिलाई जा रही है। एक वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को इस दवा से मुक्त रखा गया है।
बैठक में पूर्व संचालित एमडीए चक्र की उपलब्धियों की समीक्षा की गई, अस्वीकृति एवं छूटे हुए क्षेत्र की स्थिति का आकलन किया गया तथा प्राप्त सुझावों एवं शिकायतों के प्रभावी निराकरण पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। साथ ही, विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों से अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने की रणनीति तैयार की गई।
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस जनस्वास्थ्य अभियान में सक्रिय सहयोग करें, निर्धारित तिथि पर दवा का सेवन अवश्य करें तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी प्रेरित करें। सामूहिक सहभागिता, जागरूकता और जिम्मेदारी से ही *“फाइलेरिया मुक्त गढ़वा”* के संकल्प को साकार किया जा सकता है।
आज के इस बैठक में डीडीसी के अतिरिक्त अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर प्रभाकर मिर्धा, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा संजय कुमार, सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ. कैनेडी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंकज कुमार गिरि, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल अजय कुमार सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर एवं गढ़वा,जिला भी.बी.डी. पदाधिकारी पुष्पा शेहगल, सभी एमओआईसी, डीपीएम स्वास्थ्य गौरव कुमार,विश्व स्वास्थ्य संगठन एवं पीरामल फाउंडेशन के जिला प्रतिनिधि सहित स्वास्थ्य विभाग के अनेक पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहें।

Related posts

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की गणतंत्र दिवस की झांकी जम्मू और कश्मीर में लैवेंडर की खेती के माध्यम से बैंगनी क्रांति पर प्रकाश डालती है।

rktvnews

एसजेवीएन ने उन्नत भूवैज्ञानिक मॉडल का उपयोग के जरिए सुरंग परियोजना के प्रदर्शन को बेहतर करने के लिए आईआईटी- पटना के साथ साझेदारी की।

rktvnews

संभावना विद्यालय में स्व० शान्ति देवी की 30वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।

rktvnews

पटना: आम जनता को मिले डेटा संग्रहण का लाभ : डाॅ. उदय कांत

rktvnews

जिला पदाधिकारी नवादा आशुतोष कुमार वर्मा द्वारा जिला परामर्ष-सह-निबंधन केन्द्र नवादा का को औचक निरीक्षण किया गया ।

rktvnews

ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस (जीकेसी)के पदाधिकारियों की हुई घोषणा।

rktvnews

Leave a Comment