RK TV News
खबरें
Breaking Newsशोक

प्रो अरुण कुमार सिंह उर्फ भैया जी के निधन से शिक्षा जगत में शोक।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 21 जुलाई। प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह अ.प्रा. विभागाध्यक्ष, स्नातकोत्तर रसायनशास्त्र विभाग मगध विश्वविद्यालय बोध गया,आवास पर इनका निधन करीब दस बजे हो गया। ये स्थानीय ग्राम चौगाई वर्तमान आरा एमपी बाग में चौगाई कोठी इन लोगों का पैतृक निवास स्थान है। इनका पूरा परिवार विश्वविद्यालय, एवं समाज सेवा में रहा है। यह कई वर्षों तक स्थानीय महाराजा कॉलेज में शिक्षक के पद पर कार्यरत रहे।यहां से मगध विश्वविद्यालय मे स्थानांतरित होकर चले गए और पूरे कार्यकाल वही रहे। शिक्षाविद, व्यवहार कुशल,सबके सहयोगी होने के कारण सभी इन्हें प्रेम से भैया जी कहते थे। बताते चलें कि ये स्वर्गीय प्रो इकबाल बहादुर सिंह पूर्व प्रति कुलपति मगध विश्वविद्यालय, कुलपति भागलपुर विश्वविद्यालय के पुत्र थे ।इनके चाचा स्वर्गीय रणजीत बहादुर सिंह गया स्नातक क्षेत्र से चार बार एमएलसी रहे हैं। इनके आकस्मिक निधन से शिक्षा जगत में शोक है। फुटाब के प्रांतीय अध्यक्ष प्रो कन्हैया बहादुर सिन्हा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि निधन से अत्यंत पीड़ा हुई है।हम शिक्षक परिवार की ओर से इनके आत्मा की शांति हेतु भगवान से प्रार्थना करते हैं और इस दुख की घड़ी में हम सभी साथ हैं। पूर्व प्राचार्य प्रो सच्चिदानंद सहाय, वरीय अधिवक्ता उदय नारायण प्रसाद, डॉक्टर रामाशंकर प्रसाद,डा दिनेश प्रसाद सिन्हा, डा अजय कुमार सिंह, लाल शरण सिंह आदि ने शोक प्रकट किया है।

Related posts

आरएमएससी की प्रबंध निदेशक ने किया गांधीनगर पीएचसी का निरीक्षण, दवाओं के उपभोग का नियमित विश्लेषण करने के दिए निर्देश।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:कांटी अंचलाधिकारी रिशिका निलंबित।

rktvnews

बागपत:ईसीआई द्वारा नामित व्यय प्रेक्षक ने ली संबंधित अधिकारियों की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:नशामुक्ति के खिलाफ निकली रैली।

rktvnews

कैसे डेविड कोरेन्स्वेट ने की सुपरमैन बनने की तैयारी; बाहर से भी, भीतर से भी।

rktvnews

भोजपुर:विकास आयुक्त की अध्यक्षता में मनरेगा के कार्य योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment