RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

उज्जैन: भगवान के दर्शन हेतु भावपूर्ण भक्ति ही है एक मात्र राह: साध्वी मीरा दीदी

श्रीराम कथा का वाचन करती साध्वी मीरा दीदी

स्वर्णगिरी पर्वत पर साध्वी मीरा दीदी के मुख से प्रवाहित हो रही है श्री राम कथा की पावन गंगा।

उज्जैन/ मध्यप्रदेश(अविनाश चतुर्वेदी)17 फरवरी।महिदपुर तहसील के नारायणा धाम से पश्चिम दिशा में 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित स्वर्णगिरी पर्वत मुखारविंद ग्राम चरणमया चिरमिया में अयोध्यावासी साध्वी मीरा दीदी द्वारा राम कथा कही जा रही है। आज कथा में भगवान श्री राम के वन गमन से लेकर केवट द्वारा भगवान श्री राम के चरण पखारने का मार्मिक प्रसंग सुनाया। साध्वी दीदी ने कहा कि भाव में ही भगवान है भक्त का जहां भाव होता है वहां भगवान को आना ही पड़ता है।
भगवान श्री राम अपने छोटे भाई लक्ष्मण एवं पत्नी लक्ष्मी स्वरूपा सीता सहित गंगा के तट पर केवट की नैय्या में बैठने के लिए स्वयं चलकर आते हैं जो जगत को पार लगाने वाले हैं वह केवट को गंगा पार लगाने के लिए अनुरोध करते हैं। करुणा निधान भगवान अपने भक्तों का सदैव मान बढ़ाते हैं।
संगीतमय श्री राम कथा में रामायण की चौपाइयों के साथ कथा सुन श्रोता मंत्र मुक्त होकर भाव विभोर हो जाते हैं।
11 फरवरी से दोपहर 12 से 3:00 बजे तक रामकथा का आयोजन हो रहा है जो 19 फरवरी तक चलेगा।
कथा में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु सम्मिलित हो रहे है। स्वर्णगिरी पर्वत तीर्थ क्षेत्र समिति ने अधिक से अधिक भक्तों से कथा में सम्मिलित होने का अनुरोध किया है।

Related posts

भोजपुर जिले के सभी सीटों पर एनडीए की जीत पर भाजपा भोजपुर ने जनता के प्रति प्रकट किया आभार।

rktvnews

महावारी स्वच्छता दिवस पर कार्यक्रम।

rktvnews

राष्ट्रपति की आईआईआईटी, लखनऊ के दूसरे दीक्षांत समारोह में गरिमामयी उपस्थिति

rktvnews

देवर्षि नारद जयंती पर पत्रकारिता सम्‍मान एवं पुरस्‍कारों की घोषणा।पांच पत्रकारों को मिलेगा 2023 का देवर्षि नारद पत्रकारिता पुरस्‍कार,वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा को देवर्षि नारद सार्थक जीवन (पत्रकारिता) सम्‍मान।

rktvnews

गढवा:झारखंड राज्य जलछाजन मिशन के तहत उपायुक्त-सह-अध्यक्ष जलछाजन की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

बिहार:बिहार विधानसभा उपचुनाव के नतीजे पर प्रशांत किशोर की प्रतिक्रिया, बोले – जन सुराज को पहले चुनाव में 10 प्रतिशत वोट मिला है, आगे और मेहनत और प्रयास करेंगे।

rktvnews

Leave a Comment