RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 को लेकर सेक्टर पदाधिकारियों का एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)17 फरवरी।नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के क्रम में नगर पंचायत क्षेत्र में निर्वाचन संपन्न कराया जाना है। निर्वाचन प्रक्रिया के सफल, सुचारू एवं शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज जिला पंचायती राज विभाग के सभागार में नगरपालिका आम निर्वाचन में प्रतिनियुक्त सेक्टर पदाधिकारियों का एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न निर्वाची पदाधिकारी एवं प्रशिक्षण कोषांग के सहायक नोडल पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को उनके दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस क्रम में मतदान के दौरान संभावित चुनौतियों, संवेदनशील बिंदुओं की पहचान, मतदान केंद्रों की आधारभूत व्यवस्थाओं, विधि-व्यवस्था संधारण, मतदान प्रक्रिया के सुचारू संचालन, आपसी समन्वय तथा आपात स्थितियों से निपटने से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही सेक्टरवार प्रभार एवं जिम्मेदारियों का विस्तृत ब्योरा भी साझा किया गया। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने का निर्देश दिया गया।

Related posts

मध्यप्रदेश:14 दिन में एनफोर्समेंट एजेंसियों ने की 90 करोड़ 66 लाख रुपये से अधिक की कार्रवाई!आदर्श आचरण संहिता के लागू होते ही सक्रिय हुई एजेंसियां।

rktvnews

इरेडा ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के सह-वित्तपोषण के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

सफल लोकतंत्र के लिए चुनाव में हर मतदाता की भागीदारी है जरूरी- जिला निर्वाचन अधिकारी ।

rktvnews

बलिया:प्रख्यात भोजपुरी साहित्यकार मनोज भावुक को मिला पाती अक्षर सम्मान।

rktvnews

वरिष्ठ भाजपा नेता गंगा सागर सिंह का निधन! श्रद्धांजली अर्पित करने पहुंचे भाजपा नेता

rktvnews

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली कार विस्फोट की घटना पर आज नई दिल्ली में उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता की।

rktvnews

Leave a Comment