RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

दरभंगा: जिला स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता का आयोजन।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)12 फरवरी। बुधवार को स्थानीय पोलो मैदान नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय में खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण,पटना के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में एथलेटिक्स की विधा दौड़ एवं गोला फेक, चक्का फेक, भाला फेक के साथ-साथ दृष्टि बाधित क्रिकेट का आयोजन किया गया।
मौके पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिला खेल पदाधिकारी परिमल ने बताया कि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक वर्ष दिव्यांग खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है, जिसमें चयनित प्रतिभागियों को प्रमंडल स्तर पर भेजा जाता है।
मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जिला खेल संघ के सचिव जितेंद्र सिंह ने कहा कि खेल के माध्यम से दिव्यांगों का सशक्तिकरण किया जाना खेल विभाग के द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल है।
प्रमंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी खेलने का अवसर प्राप्त होता है।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 12 तारीख को प्रमंडल स्तरीय खेल दिव्यांग खेल प्रतियोगिता का आयोजन भी स्थानीय लहेरियासराय स्थित नेहरू स्टेडियम में किया जाना है, जिसमें दरभंगा,मधुबनी और समस्तीपुर के चयनित प्रतिभागी भाग लेंगे।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में तकनीकी पदाधिकारी के रूप में आमिर हुसैन,शोएब,जितेंद्र कुमार उपस्थित थे।
कार्यक्रम में राकेश कुमार सिंह ,जीनत आरा, ज्योति कुमारी, बलदेव मेहता सहित कई गगणमान्य लोग उपस्थित थे।
सभी चयनित खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
मंच संचालन कुमार अनुराग एवं धन्यवाद ज्ञापन बैैधनाथ कुमार ने किया।

Related posts

निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर होगी आयोजित।

rktvnews

नारनौल:आदर्श चुनाव आचार संहिता को लेकर राजनीतिक दलों व नोडल अधिकारियों की बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वाराणसी में 72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।

rktvnews

मेटोक सेमिनार ‘मेघयान 2024’- जलवायु परिवर्तन के बारे में उत्‍कृष्‍ट विस्‍तृत जानकारी।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार ने ”संस्थानों की सीमाओं से परे मानसिक स्वास्थ्य” विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

नई दिल्ली:”सुरक्षित हिमालय: सशक्त भारत” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment