RK TV News
खबरें
Breaking Newsयोग

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्मविद्या विहंगम योग संस्थान द्वारा योगाभ्यास कराया गया।

आरा/ भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 21 जून।महर्षि सदाफलदेव आश्रम सेमराव भोजपुर के प्रांगण में अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें,मदर डिवाइन पब्लिक स्कूल के बच्चे,शिक्षक एवम विहंगम परिवार के सदस्यों को,योग प्रशिक्षक परितोष कुमार जी के द्वारा आसन,प्राणायाम सिखाया गया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सुअवसर पर बिहार के समन्वयक सह दक्षिण बिहार के महामंत्री भूपेन्द्र कुमार राय ने योग की महता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आसन प्राणायाम संपूर्ण योग नही है।योग केवल शरीर स्वस्थ्य रखने की क्रिया नहीं है,बल्कि इसकी एक आंतरिक विधि है ,जिसको करने से आत्मा परमात्मा को प्राप्त कर लेती है।गीता में योगिराज कृष्ण कहते है कि,योग: कर्मसु कौशलम,यानी कर्म में कुशलता का नाम योग है।विहंगम योग के प्रणेता सदगुरु सदाफल्देव जी महाराज ने कहा कि आत्मा एवम परमात्मा के मिलन का नाम योग है।उन्होंने स्वर्वेद महाग्रंथ में कहा कि, योग कहत है जोड को,योग कहत है संधि। योग रहस्य उपाय में ,जीव ब्रह्म की संधि।।इस पावन अवसर पर पश्चिमी पटना प्रमंडल के मंत्री उमेश कुमार जी,भोजपुर जिला सचिव विजय चंद्रकांत पांडेय , परामर्शक दीपनारायण प्रसाद, संयोजक कृष्णा प्रसाद जी,संतोष सिंह, दिनेश पाल, संयोजिका रीना गुप्ता,मालती देवी,सुरेश कुमार ,रीता देवी,एवम अन्य लोगो ने भाग लिया।

Related posts

बागपत में ट्रांसफॉर्मरों की बैरिकेडिंग का कार्य शुरू, विद्युत हादसों में कमी लाएगी बागपत प्रशासन की यह जागरूक पहल।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह गुजरात में विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

rktvnews

भोजपुर: जयश्री राम के उद्घोष से गूंजा आरा शहर।

rktvnews

GRP और RPF ने आरा स्टेशन से चोरी की मोबाइल के साथ चोर को पकड़ा।

rktvnews

शानदार लग रहे सलमान और कैटरीना !YRF ने टाइगर 3 के पहले गाने ‘लेके प्रभु का नाम’ का धमाकेदार टीज़र किया जारी।

rktvnews

भोजपुर:वरीय नागरिक दिवस पर उन्हें सम्मान देने के लिए किया गया‌ जागरूक:अधिवक्ता डा शशिकांत

rktvnews

Leave a Comment