RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोपाल:मंदसौर पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

1 करोड़ 50 लाख रूपए से अधिक की एमडी ड्रग्स अन्‍य सामग्री जब्‍त दो आरोपी गिरफ्तार।

भोपाल/मध्यप्रदेश( मनोज कुमार प्रसाद)02 फरवरी।प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में मंदसौर जिले की थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने लगभग 1 करोड़ 50 लाख रूपएसे अधिक की एमडी ड्रग्‍स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर टी.एस. सिंह बघेलएवं नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर जितेन्द्र सिंह भास्कर के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी कोतवाली श्रीपुष्पेन्द्र सिंह राठौरके नेतृत्व में की गई।
01 फरवरी को थाना को तवाली को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि देवलजी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान) निवासी गुलशेर खान पठान एमडी ड्रग्स नंदकिशोर उर्फ नंदुको बेचने मंदसौर आ रहा है। सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस ने मुखबिर के बताए स्‍थान पर कार्रवाई करते हुए गुलशेर खान पठान एवं उसके साथ मौजूद नंदकिशोर उर्फ नंदु को धर दबोचा। तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से 01 किलो 500 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 1 करोड़ 50 लाखहै, बरामद की गई। इसके अतिरिक्त 7,000 कीमत का अवैध डोडाचूरा तथा घटना में प्रयुक्तदो मोटरसाइकिलभी जब्त की गईं। आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध एनडीपीएस एक्टके अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

Related posts

दरभंगा:आम सभा, रैली/जुलूस, लाउडस्पीकर, वाहन के प्रयोग की अनुमति तथा गैर-वाणिज्यिक, सुदूर, हवाई अड्डों/हेलीपैड आदि की उपयोग की स्वीकृति/अनुमोदन हेतु एकल खिड़की व्यवस्था को किया गया स्थापित।

rktvnews

भोजपुर: विश्व पर्यावरण दिवस पर आरा के व्यवहार न्यायालय परिसर में किया गया पौधारोपण।

rktvnews

भोजपुर:आजादी के 75 वर्षों बाद भी मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी नसीब नहीं।

rktvnews

देश में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था!

rktvnews

महिला दिवस विशेष:सार्थक भागीदारी से “एक्सीलरेट एक्शन” के लिए काम करती प्रियंका ‘सौरभ’

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 20 अगस्त 26

rktvnews

Leave a Comment