RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

बीसूका उपाध्यक्ष ने ली जिला अधिकारियों की अहम बैठक।

हनुमानगढ़/राजस्थान 20 जून।हनुमानगढ़ जिले में बीस सूत्री कार्यक्रम (बीसूका) की आयोजन, क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति के उपाध्यक्ष डॉ. चंद्रभान की अध्यक्षता में जिला अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक हुई। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को हुई बैठक में डॉ. चंद्रभान ने 20 सूत्री कार्यक्रम को लागू करने में हनुमानगढ़ जिले की प्रगति संतोषजनक बताई। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को मासिक कार्ययोजना बनाकर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य सरकार की चिरंजीवी योजना,100 यूनिट बिजली फ्री, सिलेण्डर में सब्सिडी और निःशुल्क दवा योजना के लिए खा कि यह शानदार योजनाएं है इनका आमजन को अधिकाधिक लाभ पहुंचाए। बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट भवन परिसर में तीन घण्टे तक चली।
बीसूका उपाध्यक्ष ड़ॉ. चंद्रभान ने पुर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बारे में जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने शोषित वर्ग के उत्थान, देश से गरिबी हटाने तथा वंचित वर्ग को उनका हक दिलाने के लिए 20 सुत्रीय कार्यक्रम की शुरूआत की थी। हांलाकि देश से आज भी गरीबी खत्म नहीं हुई है। मगर मैं ये दावा कर सकता हुं कि वर्तमान समय में गरीबी में बहुत सुधार हुआ है। डॉ. चंद्रभान बोले कि इस प्रकार देश में गरीबी हटाने में 20 सुत्रीय कार्यक्रम का महत्वपूर्ण योगदान है। बीसूका उपाध्यक्ष ने कहा कि हनुमानगढ जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना तथा जल जीवन मिशन में अच्छा कार्य हुआ है। मुझे विश्वास है यह जिला इसी तरह अन्य योजनाओं तथा कार्यक्रमों में आगे भी इसी तरह प्रगति करेगा।
जिला परिषद सीईओ अशोक असीजा ने बताया कि मनरेगा में नवाचार करते हुए कैटल सेड, पक्के खाले, तालाब, पार्क, तथा आंगनबाडी को हमने इस कार्ययोजना में शामिल किया है। जिससे आमजन को सीधा फायदा भी मिल रहा है। सीईओ ने कहा कि औसत मजूदरी और कार्य दिनों कि संख्या बढाने के निर्देश भी दिए गए हैं। बीसूका उपाध्यक्ष ड़ॉ. चंद्रभान ने जेजेएम में कनेक्शन बढाने के निर्देश दिए और कहा कि सभी योजनाओं हेतु फिल्ड वेरिफिकेशन करें। जिला कलक्टर को निर्देश देते हुए बीसूका उपाध्यक्ष ने कहा कि निजी अस्पताल संचालकों से आप वार्ता करे ओर सरकारी योजनाओं से नए अस्पतालों को भी जोड़ने का प्रयास करे जिससे कि आमजन को सीधा फायदा मिल सके। बीसूका उपाध्यक्ष ने सीएमएचओ को निर्देश देते हुए कहा कि जन्म प्रमाण तथा जन्म सम्बन्धी डाटा पर कार्य करे साथ ही उन्होंने कहा कि प्रयास करे कि अधिक से अधिक संस्थागत प्रसव बढ़ाये जा सके । पीएचईडी और विधुत विभाग को बिजली और पानी की सप्लाई को निरंतर सुचारू रखने के निर्देश दिए। सरकार द्वारा चलाये जा रहे मिलावट खोरो के खिलाफ शुद्ध के लिए युद्ध अभियान में पुरी गंभीरता से कार्यवाही करने और दोषी को सजा दिलाने के लिए विभागीय पैरवी करने के निर्देश दिए। जिला परिषद व नगरपरिषद अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहरी आवास योजना को बढ़ाने का प्रयास करे। दुसरी संतान पर राज्य की ओर से जारी योजनाओं का अतिकधतम प्रचार प्रसार करें ताकि आमजन सीधा लाभ प्राप्त कर सके।

Related posts

गिरीडीह:प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के सामाजिक अंकेक्षण को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय, प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई की तिथि निर्धारित।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने अमरीकी समकक्ष लॉयड ऑस्टिन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।

rktvnews

रामगढ़ संघर्ष से सम्मान तकः गायत्री देवी की सफलता की कहानी।

rktvnews

राज्य सरकार की मंशानुरूप संवाद कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

महावीर जयंती पर प्रधानमंत्री ने भगवान महावीर को श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय मत्स्य कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment