RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:साफ-सफाई व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त; MSWM को कार्यप्रणाली सुधारने की कड़ी हिदायत, वार्ड-वार कचरा उठाव पर रहेगा विशेष फोकस।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)29 मई।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता आज नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत साफ-सफाई, कचरा उठाव और उसके सही निष्पादन (कचरा प्रबंधन) को लेकर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने क्षेत्र की वर्तमान साफ-सफाई व्यवस्था पर गहरा रोष प्रकट किया। आगे उन्होंने एमएसडब्लूएम (MSWM) के अधिकारियों की ढुलमुल कार्यशैली को लेकर उन्हें सख्त फटकार लगाई और अपनी कार्य प्रणाली में तुरंत सुधार करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने निर्देश दिया कि शहर के मुख्य चौक-चौराहों से नियमित कचरा उठाने के साथ-साथ अब हर एक वार्ड पर विशेष ध्यान दिया जाए। ‘वार्ड-वाइज’ कचरा उठाव सुनिश्चित करने के लिए रूट चार्ट और कार्ययोजना को और मजबूत करने को कहा गया है। आगे शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए उपायुक्त ने नगर आयुक्त और एमएसडब्लूएम के निदेशक को आपसी समन्वय (तालमेल) स्थापित करते हुए काम करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल से ही नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में सही तरीके से और समय पर कचरा उठाव सुनिश्चित किया जा सकता है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने चौक-चौराहा के अलावा प्रत्येक वार्ड से सही तरीके से कचरा उठ रहा है या नहीं, इसकी जिम्मेदारी तय की जाएगी और नियमित रूप से क्रॉस-वेरिफिकेशन करने का निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, एमएसडब्लूएम के अधिकारी, सहायक नगर आयुक्त, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, सिटी मैनेजर एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

शाहपुर पुलिस ने एक शराबी व दो वारंटी को किया गिरफ्तार, गए जेल।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व एमएलसी ने किया स्टार मेडिकल एजेंसी का उद्घाटन।

rktvnews

प्रताप राव जाधव ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के पूर्व कार्यक्रम योग महोत्सव-2025 का उद्घाटन किया।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2026 के उद्घाटन समारोह में भाग लिया।

rktvnews

भोपाल:मानव संग्रहालय में ‘माँ – अ हार्टबीट ऑफ एवरी होम’ कला प्रदर्शनी का शुभारंभ।

rktvnews

अब बंगाल में हिंसा का रामराज्य!

rktvnews

Leave a Comment