RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:महिला दुग्ध डेयरी एकवना के सेंटर पर किसानों के साथ बैठक संपन्न।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 जनवरी।भोजपुर के बड़हरा प्रखंड अंतर्गत एकवना गांव में “शाहाबाद दुग्ध उत्पादन सहयोग समिति” द्वारा संचालित, महिला दुग्ध उत्पादन सहयोग समिति एकवना बड़हरा भोजपुर के सेंटर पर बैठक आयोजित हुई।
महिला किसानों के साथ कम्फेड पटना से आए डेयरी के लिए गांव में घुमकर लोगो को जागरूक करने वाले भ्रमणशील पशु प्रभारी मुरारी राय तथा रूट सुपरवाइजर सहदेव सिंह के उपस्थिति में बैठक करके ग्रामीण महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा दुग्ध उत्पादन करने के लिए जागरूक किया गया। अधिक दुग्ध उत्पादन हेतु
तौर तरीके को बताकर ट्रेनिंग के रूप में प्रोत्साहित किया गया। विशेष रूप से यह बताया गया कि जो महिलाएं जिवीका से जुड़कर काम रही हैं। और जिनको दस हजार रूपए मिला है। उन सभी महिलाओं में जो दुग्ध उत्पादन समिति, महिला एकवना” से जुड़कर गाय भैंस का दूध देगी उस गांव के महिला को बिहार सरकार जिवीका संस्था के माध्यम से दो लाख रुपए गाय भैंस खरीदने के लिए देने पर विचार कर सकती हैं। कम्फेड पटना से आए पदाधिकारी ने बताया कि जो महिला सदस्यता लेकर किसान के रूप में “एकवना महिला डेयरी” पर रजिस्ट्रेशन कराकर दूध देगी उन्हीं महिलाओं को सरकार लोन देकर उस गांव में कारोबार को बढ़ावा देगी। बैठक महिला डेयरी एकवना के अध्यक्ष मुन्नी सिंह के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मौके पर सचिव पुतूल सिंह, किसान के रूप में बेबी देवी, मंजु देवी, जानकी देवी, रूबी देवी, लक्ष्मी देवी सहित दर्जनों महिलाएं थी। समाजिक एवं प्रबुद्ध किसानों में आमंत्रित लोगो में कुमार अजय सिंह गीतकार/कहानीकार, राम सिंह, कुमार रविराज सिंह,अभय सिंह, निरंजन सिंह, मंजी सिंह, रामा सिंह, नंदजी सिंह, करिया सिंह सहित दर्जनों लोग थे। बैठक में आए लोगों को सुधा डेयरी के रसगुल्ले के पैकेट देकर जलपान कराया गया।

Related posts

भोजपुर:जीरो ऑफिस-डे के तहत भोजपुर में स्वच्छता संरचनाओं का हुआ व्यापक निरीक्षण।

rktvnews

राजस्थान:संसदीय कार्य एवं न्याय मंत्री ने रक्षाबंधन पर्व पर वीरांगनाओं का किया सम्मान।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 23 अप्रैल 24

rktvnews

बागपत:सांसद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा)की बैठक आयोजित की गई।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा प्रखण्ड में आन बान शान से लहरा तिरंगा।

rktvnews

Leave a Comment