RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 14 अप्रैल।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. बी. आर. अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में बाबासाहेब अम्बेडकर का अद्वितीय योगदान पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि डॉ. अम्बेडकर का जीवन और उनके आदर्श नागरिकों को एक न्यायपूर्ण, समावेशी और प्रगतिशील समाज बनाने की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करते हैं।
प्रधानमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि डॉ. अम्बेडकर का व्यक्तित्व और उनके कार्य राष्ट्र के विकास के लिए हमेशा एक मार्गदर्शक शक्ति बने रहेंगे।

श्री मोदी ने एक संस्कृत सुभाषित भी साझा किया—

अयं निजः परो वेति गणना लघुचेतसाम्।

उदारचरितानां तु वसुधैव कुटुम्बकम्॥

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा:

“डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्र निर्माण की दिशा में उनके प्रयास अत्यंत प्रेरणादायक हैं। उनका जीवन और उनके आदर्श एक न्यायपूर्ण और प्रगतिशील समाज के निर्माण के लिए आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।”
“डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर का व्यक्तित्व और कृतित्व राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणापुंज बना रहेगा।

अयं निजः परो वेति गणना लघुचेतसाम्।

उदारचरितानां तु वसुधैव कुटुम्बकम्॥”

Related posts

भोजपुर:एयरफोर्स विमान हादसे में शहीद अग्निवीर दानिश आलम को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई।

rktvnews

दरभंगा:छठ पर्व एवं काली पूजा को लेकर मुख्य सचिव ने की बैठक।

rktvnews

जिलाधिकारी द्वारा श्रावणी मेला के मद्देनजर सिंघेश्वर मंदिर परिसर का भ्रमण किया गया ।

rktvnews

भोजपुर:शिक्षक नेता प्रो. कन्हैया बहादुर सिन्हा को जगजीवन कॉलेज में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

छत्तीसगढ:खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नाट्य प्रस्तुति बहादुर कलारिन को दिल्ली में मिली खूब सराहना।

rktvnews

Leave a Comment