RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा–2026 के आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)29 जनवरी।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में तीन फरवरी से प्रारंभ होने वाली वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा–2026 के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा के सुचारू, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में उपायुक्त ने जानकारी दी कि वार्षिक माध्यमिक परीक्षा के लिए कुल 59 परीक्षा केंद्र तथा इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 35 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। अधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों के साथ हुई इस बैठक में परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छ वातावरण, समयबद्ध प्रश्नपत्र वितरण, उत्तर पुस्तिका के सुरक्षित संग्रहण एवं परीक्षार्थियों की सुविधा से संबंधित विषयों की गहन समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जाए। उन्होंने माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा को कदाचारमुक्त बनाए रखने तथा विधि-व्यवस्था संधारित रखने के लिए परीक्षा केंद्रों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने का निर्देश दिया।
बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। परीक्षा के दौरान अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी तथा परीक्षार्थियों की गहन जांच सुनिश्चित की जाएगी।
बताया गया कि प्रथम पाली में माध्यमिक एवं द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा आयोजित होगी। माध्यमिक परीक्षा का समय प्रातः 9:45 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक तथा इंटरमीडिएट (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) की परीक्षा अपराह्न 2:00 बजे से सायं 5:15 बजे तक निर्धारित है।
बैठक में पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं शिक्षा अधीक्षक सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:मतदान करने वाले ही लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी:डा रामाशंकर प्रसाद

rktvnews

ग्वालियर:आईटीआई की कोई भी सीट खाली न रहे : कलेक्टर ,रुचिका चौहान

rktvnews

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजपा भोजपुर ने आयोजित किए कार्यक्रम! दी गई श्रद्धांजली,किया गया काव्यपाठ और परिचर्चा।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का किया अनावरण।

rktvnews

बक्सर:अपर समाहर्ता कुमारी अनुपम सिंह की अध्यक्षता में आंतरिक संसाधन की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: जो गौ माता की सुरक्षा की बातों को अपनी चुनावी एजेंडा में शामिल करे , वोट उसे ही दे: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

rktvnews

Leave a Comment