RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमित अग्रवाल ने यूआईडीएआई के सीईओ का पदभार संभाला।

नई दिल्ली/20 जून।भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी अमित अग्रवाल ने सोमवार को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में पदभार संभाला। वह छत्तीसगढ़ कैडर के 1993 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर से स्नातक, अग्रवाल केन्द्र और छत्तीसगढ़ तथा मध्य प्रदेश दोनों राज्यों में अनेक महत्वपूर्ण पदों पर रहे।
यूआईडीएआई में सीईओ के रूप में आने से पहले, वह इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) में अपर सचिव थे। इससे पहले वह वित्त मंत्रालय में अपर सचिव और संयुक्त सचिव थे।
छत्तीसगढ़ में, उन्होंने अन्य भूमिकाओं के साथ-साथ राज्य सरकार में वाणिज्यिक कर और तकनीकी शिक्षा विभागों के प्रभारी सचिव और वित्त सचिव के रूप में कार्य किया।

Related posts

भोजपुर : बाइक रिपेयरिंग दुकान में लगी भीषण आग, लाखों की संपति नष्ट।

rktvnews

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन व रेल सुविधाओं की सौगात दी – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल ने राज्य में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों के सम्बन्ध में राजभवन में अधिकारियों की ली बैठक।

rktvnews

नारनौल:रेडक्रॉस कार्यालय में विश्व चिंतन दिवस कार्यक्रम आयोजित!विश्व चिंतन दिवस का उद्देश्य गर्ल समूहों को आदर्शों के साथ जोड़ना है : डा. एसपी सिंह

rktvnews

डीजीसीए ने हेलीपोर्ट लाइसेंस देने की प्रक्रिया को सरल बनाया

rktvnews

उज्जैन:समग्र तथा ई-केवायसी से खसरे की लिकिंग समय-सीमा में हो पूर्ण:कलेक्टर

rktvnews

Leave a Comment