RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

भोजपुर : बाइक रिपेयरिंग दुकान में लगी भीषण आग, लाखों की संपति नष्ट।

शाहपुर के करजा बाजार में बाइक रिपेयरिंग मिस्त्री की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग को बुझाते फायर ब्रिगेड के कर्मचारी व लोग

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 10 अगस्त। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के करजा बाजार स्थित बाइक रिपेयरिंग मिस्री की दुकान में भीषण आग लगने से लाखों की संपत्ति धू-धू कर जल कर राख हो गई। आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया था। बहोरनपुर थानाध्यक्ष अभय शंकर सिंह की सूचना पर पहुँची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों तथा ग्रामींणो के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की भयावहता को देखते हुए जगदीशपुर और आरा दोनों जगह से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मंगाया गया तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। बाइक रिपेयरिंग मिस्त्री उमरावगंज के कामता साह के दुकान में भीषण आग लगी थी। शाहपुर बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष अभय शंकर सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि पुतुल साह उर्फ गेल्हा साह, सिबिल दूबे सहित जनप्रतिनिधियों  ने घटनास्थल पर पहुॅचकर आग की स्थिति का जायजा लिया। बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह ने बताया कि बाइक  रिपेयरिंग दुकान मे समान की क्षति का आकलन किया जा रहा है।  बहोरनपुर थानाध्यक्ष अभय शंकर सिंह ने बताया कि  फिलहाल दुकानदार द्वारा अग्निकांड से हुई क्षति के संबंध मे कोई आवेदन थाना पर नहीं दिया गया है। प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि पुतुल साह उर्फ गेल्हा साह ने बताया कि आग इतनी भयावह थी कि उसकी लपटें बगल में चौरसिया मार्कट तक पहुँच गई थीं। चार पांच फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की मदद से आग बुझाया गया और चौरसिया मार्केट को आग लगने से बचा लिया गया। आग की भयावहता को देख लोग डरे और सहमे हुए थे।

Related posts

भोजपुर: हिंदी दिवस पर मेरा युवा भारत द्वारा निबंध लेखन प्रतियोगिता में विजेताओं को मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित।

rktvnews

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भारत के पहले सूर्य मिशन, आदित्य- एल1 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो को बधाई दी।

rktvnews

उमरिया:घायल की जान बचाने वाले राह-वीर शेख सलीम सम्मानित।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हरितालिका तीज के अवसर पर बिहारवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

rktvnews

भोजपुर:आर्यन एजुकेशनल एवं राधिका पारा मेडिकल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का सफलतापूर्वक परीक्षा संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:बैठक में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ द्वारा दलित समागम सम्मेलन की तैयारी व कई पदाधिकारी हुए मनोनीत।

rktvnews

Leave a Comment