RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र और संविधान की गरिमा कायम रखना हमारा परम कर्तव्य : डॉ जया जैन

एस एस कॉन्वेंट स्कूल में विद्यालय की निदेशिका डॉ जया जैन ने किया झंडोतोलन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 जनवरी।77 वें गणतंत्र दिवस पर स्थानीय जेल रोड स्थित एसएस कान्वेंट स्कूल के प्रांगण में विद्यालय की निदेशिका डॉक्टर जय जैन द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
इस अवसर पर डॉक्टर जैन ने छात्र-छात्राओं शिक्षक शिक्षिकाओं एवं उपस्थित अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज गणतंत्र दिवस का शुभ अवसर है स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियां से आज हम भारत जैसे महान एवं विशाल देश के नागरिक हैं।हमारा जनतंत्र प्रगति पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है।इसकी सुरक्षा करना हम सब का दायित्व है और इसकी गरिमा हेतु हमें आत्म मंथन करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा की भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राष्ट्र है।भारत के संविधान का अनुसरण और लोकतंत्र की रक्षा करना हमारा धर्म है। आज के दिन हम अपने तन मन धन से भारत की सुरक्षा करने के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प ले।
इस दौरान विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय भावनाओं से उत्प्रोत देश भक्ति की भावना से प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम से वातावरण को गुंजित किया। मंच का संचालन विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार ने किया वही कार्यक्रम की संचालिका अंजली श्रीवास्तव रही धन्यवाद ज्ञापन सोनू कुमार ने किया।

Related posts

प्रधानमंत्री ने महात्मा फुले को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वस्थ विश्व बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

rktvnews

भोजपुर: भाजपा का आरा विधानसभा के “सक्रिय सदस्यों का महासम्मेलन” संपन्न।

rktvnews

दरभंगा:राजस्व से संबंधित मामलों की हुई समीक्षा बैठक।

rktvnews

डॉ. जितेन्द्र सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की और राज्य के लिए डिजिटल गवर्नेंस योजना पर चर्चा की।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:संसार के सभी प्राणियों समान रूप से दया करे,यही सच्चा धर्म : शशि भूषण जी महाराज

rktvnews

Leave a Comment