RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: भाजपा का आरा विधानसभा के “सक्रिय सदस्यों का महासम्मेलन” संपन्न।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 अप्रैल। रविवार को भारतीय जनता पार्टी, आरा विधानसभा के द्वारा जिला कार्यालय, बामपाली मे “सक्रिय सदस्यों का महासम्मेलन” ग्रामीण अध्यक्ष अशोक सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई।सम्मेलन का शुभारम्भ भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलिय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन कर के मुख्य अतिथियों के द्वारा किया गया। बैठक का संचालन जिला के निवर्तमान उपाध्यक्ष लव पाण्डेय, स्वगात भाषण नगर अध्यक्ष हैप्पी तिवारी व धन्यवाद ज्ञापन भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्त्ता सुशील कुमार मिश्र ने किया।सम्मेलन मे मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित बैकुंठपुर के पूर्व विधायक व प्रदेश के महामंत्री माननीय मिथलेश तिवारी ने कार्यकर्त्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा की भाजपा देश व प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं, हमारे कार्यकर्ता संगठन का विस्तार के लिए रात-दिन निश्वार्थ भाव से सेवा सेवा प्रदान कर रहें हैं, लेकिन किसी से भी वाद-विवाद से बचते हैं।बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह-आरा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने अपने सम्बोधन मे कहा की आरा विधानसभा के कार्यकर्ता प्रदेश ही नहीं बल्कि पुरे देश मे कम संसाधनों के बावजूद अपने संगठन को मजबूती प्रदान करते हैं।सम्मेलन मे जिला अध्यक्ष दुर्गा राज, महापौर इंदु देवी, उप महापौर प्रतिनिधि सरोज सिंह,जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह, प्रेम रंजन चतुर्वेदी, विभु जैन, जीतू चौरसिया, नरेंद्र तिवारी, मनीष गुप्ता, दिनेश सिंह, विजय सिंह, सुगम सहाय, मनदीप तिवारी, रानू चौरसिया, मुन्ना सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अजय सिंह, पुष्कर मोहित, प्रियांशु दीवान, गुड्डू पासवान, निशु वर्मा, बलजीत सिंह, मिथुन पाण्डेय, गौतम श्रीवास्तव, पंकज सिंह के साथ सैकड़ो कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें।

Related posts

प्रखंड स्तरीय बी एल ओ प्रशिक्षण सह बैठक आयोजित।

rktvnews

व्यवसायियों के समग्र विकास के लिए केंद्र व राज्य सरकार अविलम्ब व्यवसायिक आयोग का गठन करें :सुदामा प्रसाद

rktvnews

बागपत:खेलों का महाकुंभ बना युवा शक्ति का उत्सव, सांसद खेल महोत्सव 2025

rktvnews

राज्यपाल के पहल पर सबाह को बधाई देने पहुंची भोजपुर रेडक्रॉस सोसायटी की टीम।

rktvnews

बक्सर डीएम ने ब्रह्मपुर शिव मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण।

rktvnews

जिलाधिकारी ने की विभागीय बैठक।

rktvnews

Leave a Comment