RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:जिला स्तरीय मुख्य समारोह के परेड में शामिल टुकड़ियों के अंतिम पूर्वाभ्यास का उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया संयुक्त निरीक्षण।

तैयारियों का किया अवलोकन, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)24 जनवरी।गणतंत्र दिवस -2026 को लेकर गोपाल मैदान में आयोजित परेड के फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। परेड में एक प्लाटून जैप-6, दो प्लाटून जिला पुलिस बल, एक प्लाटून जिला गृह रक्षक तथा दो प्लाटून एनसीसी (महिला/ पुरूष) के अलावा स्काउट एंड गाइड के दो प्लाटून शामिल हुए। जिला के वरीय पदाधिकारियों ने समारोह की तैयारी को लेकर मुख्य समारोह स्थल में की जा रही अन्य तैयारियों का भी अवलोकन किया तथा ससमय सभी तैयारियों को पूर्ण करने के निमित्त आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला स्तरीय समारोह में 26 जनवरी को पूर्वाह्न 09:05 बजे झंडोतोलन होगा तथा आकर्षक झांकियां इस समारोह की शोभा बढ़ाएंगी, तैयारियां अंतिम चरण में है।

Related posts

राजस्थान :उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जिला स्तरीय कार्यक्रम में पट्टे किए वितरित।

rktvnews

बक्सर पुलिस ने विशेष अभियान के दौरान की गिरफ्तारी और शराब जब्ती।

rktvnews

चतरा:सुशासन सप्ताह 2024 प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:रामनवमी शोभायात्रा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष गुड्डू सिंह बबुआन दिल्ली में हुए सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर के आरा में पूज्य संत शिवनाथ दास जी के हाथों रामभक्त हुए सम्मानित।

rktvnews

लखनऊ:”पर्यावरण, लोक और संस्कृति के अंतर्संबंधों में स्मृति, भाषा व संवेदना का संकट” : परिचय दास

rktvnews

Leave a Comment