RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार समाहरणालय परिसर में रक्तदान कैम्प का किया गया आयोजन।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)22 जनवरी।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन समाहरणालय परिसर में किया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार एवं जिला स्तर के अधिकारियों, प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों व अंचलाधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न कर्मियों द्वारा रक्तदान कर जिलावासियों को रक्तदान करने हेतु प्रेरित किया गया। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार ने कहा कि रक्तदान कर के न सिर्फ किसी की जिंदगी बचाने जैसी अनमोल खुशी मिलती है बल्कि इससे हमारी सेहत को भी लाभ पहुँचता है। कई लोग यह सोचकर रक्तदान नहीं करते हैं कि इससे उनकी सेहत खराब हो जायेगी, जो कि एक भ्रम के अलावा कुछ भी नहीं है। रक्तदान महादान है एवं वास्तव में सच यह है कि रक्तदान करने के पश्चात कुछ समय में हीं हमारे शरीर में दिये गये रक्त की आपूर्ति पुनः हो जाती है। इसका कोई प्रतिकूल प्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर नहीं पड़ता है।

रक्तदान के प्रति समर्पित रक्तदाताओं को आभार और अभिनंदन: उपायुक्त

उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने रक्तदान के प्रति समर्पित रक्त दाताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप सभी के निस्वार्थ सेवा भाव के कारण ही आज लोगों के रक्त की जरूरतें पूरी हो रही है। रक्त की पर्याप्त आपूर्ति के लिए मेरा आप सभी से आग्रह होगा कि आप सभी इस मानव सेवा में निस्वार्थ रूप से नियमित रक्तदान करने के समर्पण और इच्छा को कायम रखें।
इसके अलावे उपायुक्त ने कहा कि कभी-कभी ब्लड बैंक में रक्त की अनुपलब्धता होने से रक्त की आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आवश्यक है कि हम सभी आगे आएं और एक अच्छे उद्देश्य की पूर्ति हेतु अवश्य रक्तदान करें। वर्तमान में सबसे महत्वपूर्ण तथ्य ये भी है कि स्वयं को सेहतमंद रखने का यह सबसे अच्छा तरीका है कि हम सभी रक्तदान करें। वहीं आज जिला स्तर के अधिकारियों व कर्मियों द्वारा 34 यूनिट रक्तदान किया गया।

Related posts

बिहार: नीतीश कुमार ने लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना,राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि के दिए निर्देश।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2025-26 के आवंटन व व्यय की समीक्षा को लेकर बैठक का आयोजन।

rktvnews

चतरा:शहीद दिवस पर प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के बलिदान को मौन रख कर किया गया नमन।

rktvnews

इंदौर:जनसुनवाई बनी दिव्यांग परिवार के लिए मददगार।

rktvnews

भाजपा भोजपुर ने गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिले भर में किया आयोजन! माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि और रोगियों के बीच फलों का किया वितरण।

rktvnews

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संबोधन।

rktvnews

Leave a Comment