RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली:किसान पंजीकरण महाअभियान : अंतिम चरण में तेज़ रफ्तार, हर पंचायत में रात 8 बजे तक फील्ड में प्रशासन।

RKTV NEWS/हाजीपुर ( वैशाली)20 जनवरी।जिला पदाधिकारी, वैशाली के निर्देश पर किसान पंजीकरण महाअभियान के अंतिम चरण में आज वैशाली जिले में अभूतपूर्व प्रशासनिक सक्रियता देखने को मिली। सुबह 6 बजे से ही जिले का पूरा प्रशासनिक तंत्र फील्ड में उतर गया और सभी पंचायत नोडल पदाधिकारियों को अपने-अपने पंचायतों में रात 8 बजे तक उपस्थित रहकर फार्मर रजिस्ट्री (FR) कार्य की सतत निगरानी का निर्देश दिया गया।
इस व्यापक प्रयास का प्रतिफल यह रहा कि आज कुल 9,129 किसानों की सफल फार्मर रजिस्ट्री की गई। इस कार्य में जिला पदाधिकारी से लेकर अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखण्ड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, राजस्व कर्मचारी, किसान सलाहकार, सहित सभी विभागीय पदाधिकारी और कर्मी पूरी निष्ठा के साथ फील्ड में सक्रिय रहे।
किसान पंजीकरण को गति देने के लिए पीडीएस डीलरों, जीविका दीदियों, कॉमन सर्विस सेंटर्स (CSC) तथा पंचायत स्तर के विभिन्न कर्मियों ने परस्पर समन्वय के साथ कार्य किया। विशेष रणनीति के तहत उन क्षेत्रों पर फोकस किया गया जहाँ अब तक फार्मर रजिस्ट्री का स्तर अपेक्षाकृत संतृप्त नहीं हुआ था ताकि कोई भी पात्र किसान इस अभियान से वंचित न रह जाए।
दिन भर जिला नियंत्रण कक्ष एवं प्रखंड स्तर पर घंटे-घंटे की प्रगति की निगरानी, रियल-टाइम फीडबैक और आवश्यक दिशा-निर्देशों के माध्यम से अभियान को सुदृढ़ किया गया। यह महाअभियान विभागीय सीमाओं से ऊपर उठकर एक सशक्त टीम प्रयास के रूप में सामने आया, जिसमें कृषि, राजस्व, सहकारिता, पंचायत राज एवं जीविका सहित सभी सहयोगी इकाइयों की भूमिका उल्लेखनीय रही।
जिला पदाधिकारी, वैशाली द्वारा बताया गया कि कल किसान पंजीकरण महाभियान का अंतिम दिन है। इस अवसर पर जिला प्रशासन सभी किसानों से अपील करता है कि वे अपने घरों से बाहर निकलकर इस महाअभियान में सक्रिय सहभागिता करें और अपनी फार्मर रजिस्ट्री अवश्य कराएं।यह अभियान “हर किसान—डिजिटल किसान” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे किसानों को भारत सरकार एवं बिहार सरकार की विभिन्न योजनाओं का सीधा और समयबद्ध लाभ सुनिश्चित किया जा सकेगा।

Related posts

गिरीडीह:उपायुक्त ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश, लक्ष्य पूर्ति में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई।

rktvnews

मोतीहारी:विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान से मलेशिया के दंपत्ति ने बच्चे को लिया गोद।

rktvnews

उत्तराखंड : देहरादून:सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में पवेलियन ग्राउंड में ओपन ‘रन फॉर यूनिटी’ क्रॉस कंट्री में हुए शामिल।

rktvnews

समुद्री डकैती विरोधी अभियानों के लिए आईएनएस शारदा को ऑन द स्पॉट यूनिट प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

rktvnews

नारनौल:उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका गुप्ता ने ली निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों की बैठक!मतदाता सूची में पीएसी व डीएसी एंट्री की दो दिन के अंदर-अंदर जांच करके काम समाप्त करने के दिए निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:द्वितीय मतदान पदाधिकारी (महिला कर्मियों) का प्रथम प्रशिक्षण महाराजा कॉलेज, आरा में आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment