RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

गंगा किनारे आर्सेनिकयुक्त जल और घटते भू जल स्तर को आयोजित धरने में बिहार सरकार पर जम कर बरसे भाजपाई।

केंद्र के पैसे का हो रहा बंदरबाट!भ्रष्टाचारियों के शोषण का शिकार हो रही बिहार की जनता:जनक राम।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 27 मई। आज भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा स्थानीय समाहरणालय के समीप गंगा किनारे आर्सेनिक युक्त दूषित पानी और घटते हुए भू जल स्तर के लिए एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया।
धरने की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दुर्गा राज और संचालन जिला महामंत्री नरेंद्र तिवारी ने की।बतौर मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पूर्व भूतत्व एवं खनन मंत्री जनक राम ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार सरकार लूट खसोट वाली सरकार है। इस सरकार में जनता के लिए कोई भी योजना जमीन पर सफल नहीं हुआ है। केंद्र सरकार द्वारा दी गई अरबों रुपए को अधिकारियों द्वारा लूट लिया गया। नल- जल योजना पूरी तरह से असफल होने का कारण लूट-खसोट ही है। बिहार की जनता को आज भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है,केवल चारो तरफ पदाधिकारियों द्वारा लूट मचा हुआ है। अवैध बालू खनन अपने चरम सीमा पर है। आज अवैध बालू खनन के कारण आरा-छपरा,आरा -पटना रोड में घंटों जाम रहता हैं लेकिन मैं जब मंत्री था तो यह जाम नहीं होता था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा के अवैध बालू खनन में पैसा अधिकारियों द्वारा ऊपर तक जा रहा है। भाजपा की लड़ाई मुख्यमंत्री से नहीं उनके विचारधारा से है । जनता के बीच जाकर हमें उनका पोल खोलना है। सभी विभागों में भ्रष्टाचारी अधिकारी भरे हुए हैं। बिहार की जनता जागरूक है और वह अच्छी तरह समझती है लेकिन हम लोग निचले स्तर तक जाकर लोगों को इस सरकार की कुरीतियों से अवगत कराएंगे। इस सरकार की पोल खोलने का काम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता घर घर जाकर करेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव में जनता नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए तैयार है लेकिन बिहार में जब तक हमारी सरकार नहीं बनेगी तब तक हम समस्याओं से जूझते रहेंगे। आने वाले दिनों में हम कार्यकर्ताओं और लोगों को सजग करेंगे और और इस भ्रष्टाचारी सरकार को बिहार से उखाड़ फेंक देंगे। आज पूरे बिहार में शिक्षकों का आंदोलन चल रहा है, यह वही शिक्षक है जिन्होंने कल नीतीश जी को वोट दिया था और आज यही सरकार शिक्षकों के साथ अन्याय कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता इन शिक्षकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ चल रहे हैं और बिहार की पूर्ण जनता राज्य से भ्रष्टाचार समाप्त कर ही चैन लेगी।
बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार जी को आज जनता की चिन्ता नही है।स्वास्थ्य और शिक्षा सहित सभी क्षेत्रो मे सरकार पूरी तरह असफल हो गई है। आर्सेनिक पानी से आज लाखो लोग ग्रसित हो चुके है। कैंसर और पेट संबंधी गंभीर रोगो से पीड़ित हो रहे है,लेकिन सरकार को कोई चिन्ता नही है।केन्द्र सरकार द्वारा दी गई राशी का दुरूपयोग कर बंदरबांट किया जा रहा है। नल -जल योजना पूरी तरह भ्रष्टाचारियों के हाँथ चढ गया और लोगो को पीने के लिए शुद्ध जल भी उपलब्ध नहीं हो पाया।गंगा किनारे के बक्सर से भोजपुर जिला तक आर्सेनिक पानी से लोग त्रस्त है और गंभीर रोगी बने हुए है। वैसे ही दक्षिणी हिस्सा सहित संपूर्ण भोजपुर मे जलस्तर लगातार नीचे जाने के कारण पीने का पानी नही मिल रहा है। नीतीश कुमार जी आपको बता नही रहे है ,बल्कि चेतावनी दे रहे है कि जनता के साथ खिलवाड़ करेंगे तो जनता आपको कही का भी नही छोडे़गी।
वही जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गंगा तटवर्तीय सैकड़ों गाँवो के नागरिक सरकार के अकर्मण्यता के कारण आर्सेनिक युक्त जहरीले जल पीने के लिए मजबूर है।सोन के तट पर बसे गाँव बालू माफियाओं द्वारा नियमों को ताक पर रखकर किए जा रहे बालू उत्खनन से जलस्तर काफी नीचे चला गया है जिससे पीने का पानी लोगों को आसानी से नहीं मिल पा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा राज्य सरकार को घर-घर शुद्ध जल उपलब्ध कराने के लिए राशि उपलब्ध कराई गई है परंतु राज्य सरकार की अकर्मण्यता एवं लूट घोषित की नीतियों के कारण यह राशि बंदरबांट का शिकार हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी नल जल योजना की एक-एक पाई का हिसाब एवं घोटालेबाजों पर कारवाई की मांग करती है। यह धरना आगे जा कर पूरे बिहार मे आंदोलन का रुप पकड़ेगी और बिहार की भ्रष्ट सरकार को जड़ से उखाड़ फेकेगी। बिहार की जनता भारतीय जनता पार्टी के साथ है और 2024 मे मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के साथ 2025 मे बिहार मे भाजपा की सरकार बनाएँगी।

जिलाधिकारी को ज्ञापन देते प्रदेश कार्य समिति सदस्य विजय सिंह,साथ में जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,जिला प्रवक्ता राजेश सिंह एवं उपाध्यक्ष अखिलानंद ओझा।

कार्यक्रम को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कामेश्वर सिंह, विजय सिंह,सीडी शर्मा, हरेन्द्र पांडेय,राकेश विश्शेवर ओझा, शंभु शरण मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह,उदय प्रताप सिंह,अखिलानंद ओझा, सतीश भट्ट,वंदना राजवंशी, प्रेम पंकज ललन,महामंत्री राकेश सिंह,पुनम कुशवाहा, जिला मंत्री मधु मिश्रा, विनय बेलाउर, संतोष चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह, कार्यालय मंत्री रमेश कुमार कर्ण,प्रवक्ता नवीन प्रकाश, जिला प्रवक्ता राजेश सिंह,महामंत्री राकेश सिंह,संतोष तिवारी, निशांत सिंह सेंगर,किसान मोर्चा अध्यक्ष विद्यासागर पांडेय,युवा मोर्चा अध्यक्ष विभु जैन,अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शेख कलामुद्दीन, वरिष्ठ नेता अजय सिंह,अशोक शर्मा, परशुराम चौधरी,राकेश रंजन पुतुल,हरेराम चंद्रवंशी सहित मंडल अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए आर्सेनिक पानी से पीड़ित लोगो के लिए बिहार सरकार से स्वास्थ्य कार्ड बनाने के लिए मांग की। धरना पश्चात
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व मे एक प्रतिनिधि मंडल ने भोजपुर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

Related posts

“ज्ञान और लोक समाज का इतिहास है, ग्रामीण इतिहास”!1857 के सेनानी मंगल पांडेय के गांव नगवा में 11वें क्रिएटिव हिस्ट्री वार्षिक सम्मेलन 2023 के ‘मेरा गांव, मेरा इतिहास’ परिसंवाद में उभरकर आई ये बातें।

rktvnews

मध्यप्रदेश:बांधों से जल प्रवाह की स्थिति पर नजर रखें, गेट खुलने के बाद जो क्षेत्र जलमग्न हो सकते हैं वहां आवश्यक व्यवस्थाएं करें: मुख्यमंत्री डॉ यादव

rktvnews

मध्यप्रदेश:जनप्रतिनिधि अपने दायित्वों के निर्वहन में अधिक प्रभावी, पारदर्शी और दक्ष हों : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर: वीर कुंवर सिंह स्टेडियम जलमग्न, खिलाड़ी अच्छे दिन के इंतजार में घर बैठे।

rktvnews

भोजपुर:श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर मनाई गई दिवाली।

rktvnews

गढ़वा:नववर्ष 2026 एवं मकर संक्रांति पर्व को लेकर जिला प्रशासन की सुदृढ़ सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की व्यापक तैयारी।

rktvnews

Leave a Comment